फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM flags off five Vande Bharat trains from RKMP, says journey will be faster and more convenient

MP News: PM ने RKMP से पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया, बोले- सफर तेज और सुविधायुक्त होगा

Tue, 27 Jun 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली तक की वंदे भारत ट्रेन का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक और सुविधायुक्त होगा।

विज्ञापन
MP News: PM flags off five Vande Bharat trains from RKMP, says journey will be faster and more convenient
प्रधानमंत्री ने रानीकलापति से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर जाने वाली ट्रेन में बैठे कुछ बच्चों के साथ बातचीत भी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एकसाथ हरी झंडी दिखाने का अवसर मिला। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टविटी के लिए बधाई देता हूं। इसमें मध्य प्रदेश को विशेष बधाई दूंगा। क्योंकि एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मध्य प्रदेश को मिली है। अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली तक की वंदे भारत ट्रेन का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक और सुविधायुक्त होगा।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 के करीब राजा भोज विमानतल पर पहुंचे। उनका यहां से हेलीकॉप्टर से बीयू जाकर सड़क मार्ग से रानी कमलापति आने का रूट तय था। हालांकि मौसम को देखते हुए सड़क मार्ग के रूट पर भी तैयारी की हुई थी। ऐसे में मौसम को देखते हुए मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर प्रधानमंत्री का राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण, केंद्रीय कृषि और किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत अन्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित लोगों का प्रधानमंत्री ने अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर खड़ी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर  भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही वर्चुअली धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा(मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस। इनमें से अंतिम तीन को प्रधानमंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों से प्रधानमंत्री ने की बात 
प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के लिए बैठे स्कूली बच्चों से भारत की प्रगति और उपलब्धियों, भविष्य के लक्ष्य के बारे में बातचीत की। स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री को आजादी के अमृत महोत्सव, विश्व में बनती भारत की प्रभावपूर्ण स्थिति पर केन्द्रित पेंटिंग्स तथा प्रधानमंत्री का हस्त निर्मित चित्र भेंट किया। कई बच्चे प्रधानमंत्री को सुनाने के लिए कहानियां भी लिखकर लेकर गए थे, लेकिन उनसे प्रधानमंत्री की बातचीत नहीं हो सकी। इन बच्चों का चयन पेटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह ट्रेन का स्वागत 
दोनों वंदे भारत ट्रेन का अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इनॉगरल रन में दोनों ही ट्रेन को हर स्टेशन पर रोकर स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल ढमाके और फूलों की वर्षा की गई। ट्रेन इसके बाद अपने स्टापेज वाले स्टेशनों पर ही ठहरेंगी। इंदौर की तरफ जाने वाली ट्रेन को सीहोर में रूकी। यहां से ट्रेन में बैठे कई स्कूलों के बच्चे भोपाल के वापस हुए। वहीं, जबलपुर जाने वाली ट्रेन मिसरोद से लेकर छोटे छोटे स्टेशनों पर स्टापेज लेते हुए गई। हर जगह ट्रेन का जबरदस्त स्वागत किया गया। 

269 KM की दूरी 3.30 घंटे में तय होगी 
भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्यप्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से इंदौर की 269 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े तीन घंटे में तय हो जाएगी। भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। इस ट्रेन के चलने से भोपाल से जबलपुर की 340 किलोमीटर की दूरी अब साढ़े चार घंटे में ही तय हो जाएगी


इन राज्यों को भी वंदे भारत की सौगात 
रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बैंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed