{"_id":"64c51877ddd57362df0aff53","slug":"mp-news-pc-in-bhopal-and-booth-workers-in-indore-will-address-the-conference-know-minute-to-minute-program-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा रद्द,अब सीधे इंदौर जाएंगे, जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा रद्द,अब सीधे इंदौर जाएंगे, जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Sat, 29 Jul 2023 07:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:59 PM IST
सार
शाह के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब वह सीधे दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के समीप पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन माह का समय बचा है। इससे पहले भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर रविवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। अमित शाह का भोपाल दौरा रद्द हो गया है। बाकी इंदौर दौरा यथावत है। शाह भोपाल में प्रेसवार्ता को संबोधित करने वाले थे। अब यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब शाह सीधे इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाह के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब वह सीधे दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के समीप पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां से शाह वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हैलीकॉप्टर के द्वारा शाम 4.10 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना होंगे। शाह यहां दर्शन एवं पूजन के बाद शाम 5.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से शाह शाम 6.00 बजे होटल मैरियट पहुंचेंगे और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। रात के भोजन के बाद अमित शाह 8.30 बजे होटल से एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।