फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Parivartan Sankalp Abhiyan will start, Diggi said – party will fight workers' case free

MP News: भाजपा को कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ना का जवाब देने कांग्रेस ने बनाई रणनीति, हर जिले में दो-दो वकील तैनात

Tue, 18 Apr 2023 02:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि सागर जिले का दौरा करके आया हूं। वहां पर छोटे-छोटे केस में कार्यकर्ताओं को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई केस नहीं होता है तब भी 151 की कार्रवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
MP News: Parivartan Sankalp Abhiyan will start, Diggi said – party will fight workers' case free
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के निराकरण के लिए बैठक में चर्चा हुई। बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के केस कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। सभी केस फ्री में लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसील कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक तक पार्टी लड़ाई लड़ेंगी। इसके लिए हर जिले में दो-दो वकील की नियुक्ति की गई है। उनके नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। इसकी मॉनीटरिंग पूर्व एडवोकेट जनरल शंशाक शेखर करेंगे। यदि प्रदेश में कही भी कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ कोई झूठा मामला बनाया जाता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जो 24 घंटे काम करेगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों को भी कोर्ट में खड़ा करेंगे  
पूर्व सीएम ने कहा कि सागर जिले का दौरा करके आया हूं। वहां पर छोटे-छोटे केस में कार्यकर्ताओं को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई केस नहीं होता है तब भी 151 की कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 9 कांग्रेसियों पर जबरन के केस लादे गए है। कांग्रेस के लोगों पर जिला बदर के केस लगाए गए हैं। दिग्गी ने कहा कि अधिकारी ऊपर से दबाव होने की बात कहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को कांग्रेस कोर्ट में खड़ा करेगी। झूठे केस के प्रमाण के लिए पार्टी काम कर रही है। आरटीआई एक्टिविस्ट को भी तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू होगा 
पूर्व सीएम ने कहा कि परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है। दतिया, सुरखी, बदनावर में कमलनाथ की सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के सभी 40 प्रकोष्ठों को निचले स्तर पर ले जाने का काम जारी है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोस्टर लिस्ट में फर्जीवाड़ा किया है। सागर के एक बूथ पर 150 नाम उत्तर प्रदेश के वोटर के जोड़े गए थे। इस पर भी पार्टी काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक अहमद की हत्या मामले में हो सीबीआई जांच
अतीक और अशरफ की हत्या पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतीक और उनका परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, अतीक के गैंग ने हिंदू से ज्यादा मुस्लिमों को प्रताड़ित किया है। बेटे का एनकाउंटर पुलिस ने किया, लेकिन पुलिस कस्टडी में हत्या होने पर पुलिस की जिम्मेदारी है। ईडी, सीबीआई को जांच करनी चाहिए। किन किन से अतीक से संबंध थे, इसका खुलासा होना चाहिए। बाकी माफिया खत्म होना चाहिए। जिन व्यापारियों के अतीक ने नाम लिए उनके संबंधों का भी खुलासा होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से जांच की मांगी है।


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पूछा सवाल 
दिग्विजय सिंह ने अतीक और अशरफ की हत्या में शामिल लवलेश तिवारी के मध्य प्रदेश के बालाघाट में कई दिन तक रहकर रेत माफियाओं से कनेक्शन पर भी सवाल किया। सिंह ने कहा कि विकास दुबे ने महाकाल मंदिर क्यों चुना? गृहमंत्री का विकास दुबे से क्या संबंध था, ये मेरा सवाल है। उसी तरह लवलेश MP आया था , क्या लिंक है गृह मंत्री जवाब दें। क्या गृह मंत्री का संरक्षण उसे था ? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जवाब दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed