{"_id":"6439183c21f343fe0a0a2686","slug":"mp-news-panchteerth-associated-with-dr-babasaheb-ambedkar-included-in-chief-minister-s-pilgrimage-scheme-no-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डॉ अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ CM तीर्थ दर्शन योजना में शामिल, शिक्षा भूमि लंदन जाने पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डॉ अंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थ CM तीर्थ दर्शन योजना में शामिल, शिक्षा भूमि लंदन जाने पर मिलेगा अनुदान
Fri, 14 Apr 2023 02:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:51 PM IST
सार
डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के पंचतीर्थ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल हुए। बाबा साहब की शिक्षा भूमि लंदन जाने पर सरकार अनुदान देंगी। महू में धर्मशाला भी बनेगी।
विज्ञापन
बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सीएम शिवराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश भर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल करने का एलान किया। इसके कुछ देर बाद धर्मस्व विभाग ने पंचतीर्थ को योजना में शामिल करने की अधिसूचना भी जारी कर दी। इसके अनुसार बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थों में जन्मस्थली महू, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली, चैत्य भूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन को शामिल किया गया। इसके अलावा वाराणासी स्थित संत रविदास मंदिर को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जोड़ा गया है।
यहां यात्रा करने पर मिलेगा अनुदान
बाबा साहब के पंचतीर्थ में शिक्षा स्थल लंदन को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा श्रीलंका के सीता मंदिर, अशोक वाटिका तथा अंकोरघाट मंदिर कंबोड़िया यात्रा नियम, 2011 में शामिल किया है। यानी लंदन स्थित 10 किंग हेनीरज रोड स्थित स्मारक की यात्रा करने पर सरकार पात्रता अनुसार यात्री को लौटने पर अनुदान देंगी।
महू में बनेगी धर्मशाला
सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व है कि महू में यदि बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य मिला है तो हमें मिला है। उन्होंने कहा कि महू आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला निर्माण के लिए आवश्यक जमीन पर सेना की एनओसी मिल गई है। साढ़े तीन एकड़ जमीन को बाबासाहब मेमोरियल समिति को लीज पर देकर श्रद्धालुओं के रूकने, ठहरने समेत अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें सीएम ने एक पहले महू में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में धर्मशाला निर्माण की घोषणा की थी।