फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News On September 28 in Madhya Pradesh longer day longer night will be know why

MP News: मध्यप्रदेश में 28 सितंबर को जितना लंबा दिन उतनी लंबी होगी रात, जान लीजिए ऐसा क्यों...

Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

सारिका घारू ने कहा, कई साल से सोशल मीडिया में 23 सितंबर को दिन और रात पूरी तरह बराबर होने के बारे में प्रचारित किया जाता है। उस दिन होने वाली इक्विनॉक्स की घटना को अनेक लोगों द्वारा दिन-रात इक्वल होने से जोड़ा जाता रहा है, जो की सही तथ्य नहीं है।

विज्ञापन
MP News On September 28 in Madhya Pradesh longer day longer night will be know why
सारिका घारू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वो घड़ी आ गई है, जिसमें मध्यप्रदेश के अनेक नगरों में दिन और रात बराबर होने वाले हैं। मध्यप्रदेश में 28 सितंबर यानी शनिवार को जितनी अवधि का दिन होगा तो रात भी उसके ही लगभग बराबर होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया, खगोल विज्ञान में यह घटना इक्विलॉक्स कहलाती है।

विज्ञापन


सारिका ने कहा कि कई साल से सोशल मीडिया में 23 सितंबर को दिन और रात पूरी तरह बराबर होने के बारे में प्रचारित किया जाता है। उस दिन होने वाली इक्विनॉक्स की घटना को अनेक लोगों द्वारा दिन-रात इक्वल होने से जोड़ा जाता रहा है, जो की सही तथ्य नहीं है। इक्विनॉक्स की घटना में सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर पहुंचता है। उस दिन मध्यप्रदेश के नगरों में दिन और रात की अवधि में लगभग 400 से अधिक सेकेंड का अंतर रहता है। आधुनिक विज्ञान में जहां हम डिजिटल घडि़यों का प्रयोग कर रहे हैं, वहां इतने बड़े अंतर को बराबर कैसे मान सकते हैं।
विज्ञापन


सारिका ने आवश्यकता बताई कि आम लोगों को भी इक्विनॉक्स और इक्विलॉक्स में अंतर मालूम होना जरूरी है। मध्यप्रदेश के नगरों में इक्विनॉक्स की घटना के लगभग छह दिन बाद इक्विलॉक्स की घटना होती है। सारिका ने बताया कि देश के अलग-अलग भागों में दिन-रात बराबर होने की घटना अलग-अलग दिनांक को होती है। जहां उत्तरी मध्य प्रदेश में यह घटना 27 सितंबर को हो चुकी है तो दक्षिण के चेन्न्ई में एक अक्तूबर को तो कन्याकुमारी में सात अक्तूबर को दिन और रात बराबर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोग करके समझाया
सारिका ने बच्चों को जानकारी रोचक तरीके से देने एक प्रयोग किया। इसमें एक तराजू में एक पलड़ा कर्क रेखा के पास रखा गया तो दूसरा मकर रेखा के पास। संतुलन की स्थिति में दिन और रात लगभग बराबर दिखते हैं। जैसे-जैसे पलड़ा मकर रेखा की ओर करते हैं, तराजू का कांटा दिन की अवधि कम की ओर जाता है। अगर पलड़ा कर्क रेखा की ओर जाता है तो दिन की अवधि ज्यादा होती दिखती है।
भोपाल में सूर्योदय प्रात: छह बजकर 11 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर 10 मिनट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 21 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 39 सेकेंड का अंतर होगा। नर्मदापुरम में सूर्योदय प्रात: छह बजकर नौ मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर नौ मिनट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 31 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 29 सेकेंड का अंतर होगा।

  • उज्जैन में सूर्योदय प्रात: छह बजकर 17 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर 16 मिनट पर होगा। 11 घंटे 59 मिनट और 23 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 37 सेकेंड का अंतर होगा। रायसेन में सूर्योदय प्रात: छह बजकर नौ मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर आठ  मिनट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 20 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 40 सेकेंड का अंतर होगा।
  • इंदौर में सूर्योदय प्रात: छह बजकर 17 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर 16 मिनट के कुछ बाद होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 31 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 29 सेकेंड का अंतर होगा।
  • खंडवा में सूर्योदय प्रात: छह बजकर 15 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर 14 मिनट के कुछ बाद होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 48 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 12 सेकेंड का अंतर होगा।
  • जबलपुर में सूर्योदय प्रात: छह बजकर होकर सूर्यास्त शाम छह बजे होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 24 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 36 सेकेंड का अंतर होगा।
  • अंबिकापुर में सूर्योदय प्रात: पांच बजकर 47 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम पांच बजकर 47 मिनट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 25 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 35 सेकेंड का अंतर होगा।
  • छिंदवाड़ा में सूर्योदय प्रात: छह बजकर चार मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम छह बजकर चार मिनट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 44 सेकेंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 16 सेकेंड का अंतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed