फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On Pritam Lodhi's statement, Uma Sharma said- "My character was murdered, appealed to PM Modi for jus

MP News: सौरभ की मां उमा शर्मा, बोलीं- प्रीतम लोधी ने मेरे चरित्र की हत्या की, पीएम मोदी से न्याय की अपील

Sun, 29 Dec 2024 07:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करते हुए कहा कि आपसे अपील करती हूं कि एक महिला का सम्मान और गौरव आपका सम्मान और गौरव है। भाजपा विधायक ने मेरी मेरी चरित्र हत्या की है। मेरी आत्मा को मार दिया। मुझे सरे बाजार नंगा किया गया।

विज्ञापन
MP News: On Pritam Lodhi's statement, Uma Sharma said- "My character was murdered, appealed to PM Modi for jus
सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों और भाजपा विधायक प्रीतम लोधी द्वारा उनकी मां उमा शर्मा के चरित्र पर उठाए गए सवालों के बाद उमा शर्मा ने तीखा जवाब दिया है। उमा शर्मा ने प्रीतम लोधी के बयान को घटिया राजनीति करार देते हुए कहा कि वह इस तरह की राजनीति से बहुत आहत हैं। उमा शर्मा ने कहा कि वह बेहद दुखी और आहत हैं। मुझे हैरानी है कि इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। मुद्दा क्या चल रहा है और आप उससे हट कर किसी के चरित्र पर चले गए। इससे उनको हासिल क्या हुआ। मेरी ना तो उनसे कोई दुश्मनी है और ना ही कोई लेना देना है। फिर भी उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए। इससे उन्हें क्या हासिल हुआ? यह सवाल एक महिला के सम्मान का है।"
विज्ञापन

विज्ञापन


प्रीतम लोधी के खिलाफ दायर करेगी मानहानि का केस 
उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करते हुए कहा कि आपसे अपील करती हूं कि एक महिला का सम्मान और गौरव आपका सम्मान और गौरव है। भाजपा विधायक ने मेरी मेरी चरित्र हत्या की है। मेरी आत्मा को मार दिया। मुझे सरे बाजार नंगा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा विधायक  मेरे बेटे सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट कराना चाहते हैं तो मैं पूरी तरह तैयार हूं। लेकिन मेरा सवाल यह है कि अगर उनके आरोप गलत साबित होते हैं, तो इस विधायक को क्या मिलेगी? उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे विधायक को तुरंत पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करती है। उन्होंने उनसे निवेदन किया कि ऐसे विधायकों को पार्टी में नहीं रखना चाहिए। उमा शर्मा ने पूरी उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा। साथ ही उमा शर्मा ने इस मामले में प्रीतम लोधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की भी बात कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपों को बताया गलत 
उमा शर्मा ने अपने बेटे सौरभ शर्मा पर लगे भ्रष्टाचार, गलत तरीके से नौकरी पाने के आरोपो को गलत बताया और कहा कि उसके पास सभी सवालों के जवाब है। वह लौट कर आने पर उनके जवाब देगा। उन्हें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा जताया। साथ ही कहा कि सारी एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम कर रही हैं। मेरे बेटे के पास हर सवाल का जवाब है। वह कानून का पालन करेगा। मैं चाहती हूं कि पहले सब कुछ साबित होने दिया जाए। उमा शर्मा ने बेटे के लिए सुरक्षा की मांग को लेकर कहा कि जब लोग चरित्र हनन करने पर उतर जा रहे है तो वो कुछ भी कर सकते है। इसलिए मैंने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed