फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On Dr. Ambedkar Jayanti, BJP will organize programs at booth level, Congress will also organize at va

MP News: डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा बूथ पर स्तर पर करेंगी कार्यक्रम, कांग्रेस के भी जगह-जगह आयोजन

Thu, 13 Apr 2023 08:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Apr 2023 08:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान और आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महू, महेश्वर और ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम पूर्ण भव्यता और गरिमा के साथ मनाए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: On Dr. Ambedkar Jayanti, BJP will organize programs at booth level, Congress will also organize at va
डॉ. भीमराव अंबेडकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी साल में अनुसूचित जाति वोट बैंक को साधने डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को राजनीतिक पार्टियां प्रदेश भर में कार्यक्रम करेंगी। बाबा साहब की जन्मस्थली महू में बड़े बड़े नेता पहुंचेंगे। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों की तरफ से प्रदेश में जगह-जगह आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान और आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महू, महेश्वर और ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम पूर्ण भव्यता और गरिमा के साथ मनाए जाएंगे। 14 अप्रैल को महू और महेश्वर में कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही 16 अप्रैल को ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न डॉ. अंबेडकर का गरीब, दलित और वंचितों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान हैं। सीएम ने कहा अंबेडकर महाकुंभ से प्रदेश में विकास और कल्याण की नई दिशा का आरंभ होंगा।
विज्ञापन


भाजपा हर बूथ पर आयोजन करेगी 
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह मना रही है। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर उनकी प्रतिमाओं एवं चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे।
विज्ञापन


 कांग्रेस के भी जगह-जगह कार्यक्रम
डॉ. अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस भी प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम कर रही हैं। महू के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ आष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद तारण ने बताया है कि अंबेडकर जयंती पर भोपाल में 11.30 बजे लिली टॉकीज चौराहे पर, 11.45 बजे एम.पी. नगर बोर्ड आफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर और दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed