फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Old and young people will get attention in BJP organization, role of leaders from other parties will

MP News: भाजपा संगठन में पुराने और युवाओं को मिलेगी तवज्जो, अन्य पार्टियों से आए नेताओं की सीमित रहेगी भूमिका

Sat, 26 Oct 2024 06:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Oct 2024 06:37 PM IST
सार


मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) में संगठन चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है।  इसको लेकर शनिवार को  प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पार्टी में इसे संगठन पर्व को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा नए खून को आगे बढ़ाने का कार्य किया, इसी का परिणाम है कि आज पंच-सरपंच से लेकर जिला राज्य और केंद्र तक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

विज्ञापन
MP News: Old and young people will get attention in BJP organization, role of leaders from other parties will
सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को संगठन पर्व को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का नाम दिया गया है। भाजपा संगठन निर्वाचन से पहले इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करती है जिसमें प्रदेशभर के अहम पदाधिकारी सम्मिलित होते हैं। कार्यशाला में प्रदेश संगठन के नेतृत्व से लेकर जिलों तक के महत्वपूर्ण पदों में बैठे पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में तय किया गया कि अब पार्टी में युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ाई जाएगी। इस योजना में अब मंडल से लेकर जिला स्तर तक युवाओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी जाए्ंंगी। दरअसल आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में मंडल से लेकर प्रदेश तक संगठन के निर्वाचन होना हैं। इसे लेकर पार्टी में कवायद तेज हो गई है। 
विज्ञापन

 अब मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष भी कम आयु वाले कार्यकर्ता होंगे। दरअसल पार्टी युवाओं को आगे लाकर उनकी  कार्यक्षमता का उपयोग संगठन को और मजबूत करने में करने की तैयारी में है। इसे लेकर रोडमैप लगभग तैयार हो चुका है और आने वाले दिनों में संगठन चुनावों में युवा नेतृत्व उभरता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन


जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की पहल 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा पुराने  कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता देगी, जबकि कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी से आने वाले नेताओं के लिए उच्च पदों की संख्या को सीमित किया जाएगा। पार्टी इस बार उन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो पार्टी के जमीनी कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें पदों पर नियुक्त किया जाएगा। संगठन का मानना है कि यह बदलाव पार्टी के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगा और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने नए खून को आगे बढ़ाने का काम किया
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी संगठन से तालमेल कर लगातर विकास कार्यो को आगे बढ़ा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पार्टी के प्रदेश संगठन के साथ तालमेल कर लगातार कार्य कर रही है। संगठन पर्व की तरह सक्रिय सदस्यता में भी मध्यप्रदेश भाजपा इतिहास बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ता संगठन पर्व के साथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन पर्व में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में मध्यप्रदेश संगठन ने ऐतिहासिक कार्य किया है। कांग्रेस मध्यप्रदेश के साथ देशभर में तेजी से घट रही है, वह भी अपने लीडरशिप के कारण। जैसे मध्यप्रदेश संगठन ने तय किया है कि 100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को ही सक्रिय सदस्यता दी जाएगी। भाजपा में स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा जी और स्वर्गीय कैलाश जोशी के बाद कई पीढ़ी आ गई, लेकिन कांग्रेस में उसी जमाने के दिग्विजय सिंह और कमलनाथ चल रहे हैं, इसीलिए कांग्रेस समाप्त हो रही है। भाजपा नए खून को आगे बढ़ाने का कार्य किया, इसी का परिणाम है कि आज पंच-सरपंच से लेकर जिला राज्य और केंद्र तक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस ने देश और समाज को जाति के आधार पर बांटने व जहर घोलने का कार्य किया है।  


भाजपा के 1.60 लाख से अधिक सदस्य बने 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अब तक 1.60 लाख से अधिक सदस्य बना चुकी है। उन्होंने बताय कि  प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यों का लक्ष्य रखा था। उस लक्ष्य को तो हमने पार कर ही लिया है, बचे हुए दिनों में हम लोकसभा चुनाव में मिले 2.24 करोड़ मतों के 70 प्रतिशत यानी लगभग 1.68 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य भी हासिल कर लेंगे। अभी जो 1.60 करोड़ सदस्यता हुई है, उसमें से 1.30 करोड़ लोगों ने विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा की सदस्यता ली है, जो एक इतिहास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed