MP News: एम्स भोपाल में अब पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर से होंगे संक्षिप्त, सटीक और प्रभावी ऑपरेशन
एम्स भोपाल में मरीजों के लिए एक और बेहतर सुविधा शुरू हुई है। यहां अब पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर से संक्षिप्त, सटीक और प्रभावी ऑपरेशन सर्जनों द्वारा किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी स्थित एम्स भोपाल में मरीजों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में अत्याधुनिक पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर का उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा ने शनिवार को किया। यह उडी प्रिंटिंग तकनीक का लेटेस्ट मॉडल है जो मल्टी-डेंसिटी और मल्टी-कलर प्रिंटिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। इसप्रिंटर के उपयोग से, रोगियों के अधिक संक्षिप्त, सटीक और प्रभावी ऑपरेशन किए जा सकेंगे।
इस प्रिंटर से प्रिंटर से मिलने वाले लाभ
यह अत्याधुनिक प्रिंटर उल्लेखनीय शारीरिक यथार्थवाद के साथ अत्यधिक सटीक और जटिल 3D चिकित्सा मॉडल बना सकता है। पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं।
- मल्टी-डेंसिटी और मल्टी-कलर प्रिंटिंग: प्रिंटर यथार्थवादी लुक और फील सुनिश्चित करते हुए रंगों, पारदर्शिता, बनावट और फिनिश की एक विस्तृत श्रृंखला में मॉडल बना सकता है।
- शारीरिक और शल्य चिकित्सा प्रशिक्षणः ये सजीव मॉडल शारीरिक और शल्य चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए अमूल्य हैं, जो मेडिकल छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए व्यावहारिक शिक्षण अनुभव प्रदान करते हैं।
- अनुकूलित रोगी देखभाल: यह तकनीक रोगी-विशिष्ट मॉडल के निर्माण की अनुमति देती है, जिससे शल्य चिकित्सा-पूर्व योजना को बेहतर बनाया जा सकता है और व्यक्तिगत चिकित्सा देखभाल का मार्ग प्रशस्त होता है।
गेम चेंजर है पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर
उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर डाक्टरी के क्षेत्र में एक गेम- चेंजर है, जो डाक्टरों को उनके कौशल को बढ़ाने और रोगी परिणामों को बेहतर बनाने के लिए सहायक होगा। यह सुविधा न केवल एम्स भोपाल को लाभान्वित करेगी, बल्कि अन्य चिकित्सा संस्थानों के लिए एक बेंचमार्क भी स्थापित करेगी। उन्होंने इस दौरान उन्होंने एम्स भोपाल में उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने में विशेष सहायता मिलेगी। शर्मा ने कहा कार्यपालक निदेशक प्रो. अजय सिंह के नेतृत्व में, एम्स भोपाल आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
तेजी से होगी पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी
डॉ. अजय सिंह ने कहा कि हमारे संस्थान में पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर का एकीकरण नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम इस तकनीक से मिलने वाली संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि यह चिकित्सा प्रशिक्षण और रोगी देखभाल में हमारी क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रिंटर के उपयोग से, रोगियों के अधिक संक्षिप्त, सटीक और प्रभावी ऑपरेशन किए जा सकेंगे। जिससे पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी तेजी से होगी।
