फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Now sexual criminals are no longer safe, MP Police's special plan will stop this brutality.

MP News: अब यौन अपराधियों की खैर नहीं, जानिए मध्य प्रदेश की पुलिस का वो खास प्लान, जो रोकेगा हैवानियत

Sun, 29 Sep 2024 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 09:03 PM IST
सार

लैगिंक अपराधों में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में गत 10 वर्षों में ऐसे अपराधियों की सघन जांच एवं निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के विभिन्न डाटा बेस से यौन अपराधियों विशेषतः एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की जानकारी संकलित की गई है। 

विज्ञापन
MP News: Now sexual criminals are no longer safe, MP Police's special plan will stop this brutality.
दुष्कर्म मामलों को रोकने की मप्र पुलिस की नई कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर पुलिस भी चिंता में है। अब पुलिस ने खास प्लान बनाया है जिससे काफी हद तक ऐसे मामलों पर रोक लग सकती है। पुलिस ने बीते 10 सालों में ऐसे अपराधियों पर निगरानी बढ़ा दी है, जो एक से अधिक बार यौन अपराधों में लिप्त रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में यौन अपराधों की प्रभावी रोकथाम, यौन अपराधियों की सघन जांच और कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के निर्देशों के तारतम्य में पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा व्यापक अभियान के रूप में ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई है। 
विज्ञापन


क्या है प्लान
लैगिंक अपराधों में संलिप्त रहे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में गत 10 वर्षों में ऐसे अपराधियों की सघन जांच एवं निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के विभिन्न डाटा बेस से यौन अपराधियों विशेषतः एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की जानकारी संकलित की गई है। साथ ही कम उम्र की नाबालिग बालिकाओं से रेप में दोषी अपराधियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जो अपराधी अपना क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र निवास कर रहे हैं, उनकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने को देना सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


51 हजार से ज्यादा का डेटा चिन्हित
पूरे प्रदेश में लगभग 51052 यौन अपराधियों का डाटा बनाकर चिन्हित किया गया है। पिछले 24 घंटों में 2469 यौन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा 2447 यौन अपराधियों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई है। इस प्रकार एक दिन में लगभग 4916 यौन अपराधियों से पुलिस द्वारा पूछताछ कर सख्त हिदायत दी गई है।

 
बॉउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही
प्रदेश में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में ऐसे अपराधियों की कोई भी गतिविधि, आचरण संदिग्ध या संदेहास्पद पाए जाने पर हिदायत दी जा रही है। अपराधियों को बॉउंड ओवर तथा विधि अनुसार अन्य कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट तैयार कर उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। शासन की मंशानुसार पॉक्सो एक्ट तथा अन्य यौन अपराधों संबंधित फास्ट ट्रेक कोर्ट में चल रहे मामलों के त्वरित निराकरण के लिए फॉलोअप लिया जा रहा है। डीपीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पीड़ित को त्वरित न्याय तथा अपराधी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed