फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Nikah will take place on first day of Ijtima forms will be submitted to Masjid Committee

MP News: इज्तिमा के पहले दिन होंगे निकाह, फॉर्म मसाजिद कमेटी में होंगे जमा, जानिए क्या है व्यवस्था

Wed, 23 Oct 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 06:41 PM IST
सार

आलमी तबलीगी इज्तिमा के करीब 77 बरस के इतिहास में हर साल सामूहिक निकाह का रिवाज भी कायम है। देश-विदेश से आए उलेमा और लाखों जमातियों की मौजूदगी में होने वाले इन निकाह में दुआओं के शामिल होने की मंशा भी शामिल होती है।

विज्ञापन
MP News Nikah will take place on first day of Ijtima forms will be submitted to Masjid Committee
मसाजिद कमेटी, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामी तरीके और पैगंबर के बताए रास्तों के लिहाज से महंगी शादियों से किनारा करने की बात कही गई है। बड़े मजमे में लाखों लोगों की दुआओं के बीच निकाह की परम्परा को पूरा करने इस साल भी आलमी तबलीगी इज्तिमा के पंडाल में सामूहिक निकाह का आयोजन होगा। इज्तिमा आयोजन के पहले दिन 29 नवंबर को होने वाली इस प्रक्रिया के लिए मसाजिद कमेटी में जमा किए जाएंगे। 

विज्ञापन


आलमी तबलीगी इज्तिमा के करीब 77 बरस के इतिहास में हर साल सामूहिक निकाह का रिवाज भी कायम है। देश विदेश से आए उलेमा और लाखों जमातियों की मौजूदगी में होने वाले इन निकाह में दुआओं के शामिल होने की मंशा भी शामिल होती है। आमतौर पर मुहल्ले के निकाहख्वाह या काजी अथवा मुफ्ती के हाथों होने वाली निकाह प्रक्रिया की बजाए तबलीगी जमात के बड़े बुजुर्गों के हाथों यह काम होना भी लोगों के लिए ललक का विषय होता है। 
विज्ञापन


न सेहरा, न शहनाई
इज्तिमा के दौरान होने वाले निकाह से सादगी भरी शादी का संदेश देना अहम होता है। बिना सेहरा, शहनाई या किसी तामझाम के दूल्हा इज्तिमागाह पहुंचते हैं। उनके परिजन साथ होते हैं। जबकि दुल्हन अपने घर से ही निकाहनामा पर दस्तखत की फॉर्मेलिटी पूरी कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी होगी प्रक्रिया
इज्तिमा में निकाह करने वाले लोगों को अपने क्षेत्र के निकाहख्वाह से कागजी खानापूर्ति कराना होगी। इन दस्तावेजों को मसाजिद कमेटी दफ्तर में जमा करना होगा। इसके अलावा इन दस्तावेजों की एक प्रति तबलीगी जमात के मरकज मस्जिद शकूर खान पर जमा कराना होगा। गौरतलब है कि इज्तिमा के दौरान होने वाले निकाह की तादाद 500 तक पहुंच जाती है।


29 से शुरुआत, 2 को दुआ
आलमी तबलीगी इज्तिमा का आयोजन 4 दिन का होगा। जिसकी शुरुआत 29 नवंबर को होगी। उलेमाओं की तकरीरों वाले इस आयोजन के पहले दिन इज्तिमगाह पर जुमा की नमाज भी होगी, जिसमें लाखों नमाजी शामिल होंगे। इज्तिमा का समापन 2 दिसंबर को दुआ ए खास के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed