फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: NIA presented challan against 17 HUT terrorists

MP News: हिंदू से मुस्लिम बने बैरसिया के सौरभ भारद्वाज सहित 17 एचयूटी आतंकियों के खिलाफ NIA ने पेश किया चालान

Sun, 05 Nov 2023 11:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:38 PM IST
सार

एनआईए ने भोपाल के विशेष अदालत में एचयूटी के 17 कथित आतंकवादियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद में कार्रवाई कर सुरक्षा एजेंसियों ने सभी को गिरफ्तार किया था। एचयूटी के आतंकी हिंदू नेताओं की सभाओं और धार्मिक स्थलों पर बड़े धमाके की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
MP News: NIA presented challan against 17 HUT terrorists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश से संचालित होने वाले कट्टरपंथी संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) के कथित आतंकवादी भारत में हिंदू नेताओं की सभाओं और धार्मिक स्थलों पर बड़े धमाके करके देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे। यह धमाके मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले करने की तैयारी कर रहे थे। इस संबंध में उनके आका विदेशों से उन्हें कोड वर्ड में संदेश देते थे। उच्च तकनीक का उपयोग कर ये आतंकवादी अपने आकाओं के लगातार संपर्क में रहते थे। यह भारत की सामाजिक समरसता और कौमी सौहार्र्द्र को बिगाडऩे का पूरा षड्यंत्र रच रहे थे। अगर सुरक्षा एजेंसियां इन्हें गिरफ्तार नहीं करती तो ये सिलसिलेबार धमाके भी कर सकते थे।
विज्ञापन


यह खुलासा जांच पूरी होने के बाद हुआ है। आतंकी गतिविधियों की जांच करने वाली एजेंसी एनआईए ने भोपाल के विशेष अदालत में एचयूटी के 17 कथित आतंकवादियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। चालान में गिरफ्तार सभी 17 एचयूटी के सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों और धर्मांतरण सहित कई गंभीर अपराध करने की पुष्टि हुई है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में एचयूटी के आतंकवादियों द्वारा हिंदू नेताओं की सभाओं में बड़े बम धमाके करने और धार्मिक स्थलों के निशाना बनाकर उन्हें धमाके से उड़ाने और बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने की योजना थी। ज्ञात हो कि भोपाल, छिंदवाड़ा और तेलंगाना के हैदराबाद से मप्र एटीएस और एनआईए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एचयूटी के 16 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। बाद में तेलंगाना से एक अगस्त को एक और आतंकवादी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


धमाके करने बनाई थी जिहादी गैंग
इस पूरे मामले में भोपाल जिले के बैरसिया निवासी सौरभ भारद्वाज जो धर्म परिवर्तित कर मोहम्मद सलीम बन गया और उसे एचयूटी में आतंकियों के संपर्क में लाने वाला छिंदवाड़ा निवासी आतंकवादी प्रमुख बताए जा रहे हैं। सौरभ बैरसिया का रहने वाला था और वर्षों से हैदराबाद में रह रहा था। चार्जशीट में बताया गया है कि आतंकियों ने अपने पास नेताओं की पूरी सूची रखी थी। इसमें धमाका करने के लिए जिहादी गैंग भी बनाई थी। आरोपियों ने कैंप लगातार कई जगहों पर हथियारों की ट्रेनिंग ली थी। नौ मई को ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीन माह में जांच पूरी करके चालान पेश कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एटीएस ने बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस और भड़काऊ साहित्य बरामद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed