{"_id":"65cdf3498369e57dc0028134","slug":"mp-news-new-posting-of-two-ias-of-mp-additional-charge-to-three-officers-gad-issued-orders-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एमपी के दो आईएएस की नवीन पदस्थापना, तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, जीएडी ने आदेश जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एमपी के दो आईएएस की नवीन पदस्थापना, तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, जीएडी ने आदेश जारी किए
Thu, 15 Feb 2024 04:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:59 PM IST
सार
राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। वहीं, तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ह्दयेश श्रीवास्तव को सीएम सचिवालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की तरफ से जारी आदेश में 2016 बैच के आईएएस अधिकारी करोड़ी मीणा को नगरीय प्रशासन विभाग और स्मार्ट सिटी में अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईएएस डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।
इसके अलावा आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल के महानिदेशक विनोद कुमार को अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की सचिव सिबी चक्रवर्ती को प्रबंध संचालक मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। वहीं, उप सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रिक्स विकास निगम भोपाल के साथ-साथ संचालक राज्य कम्प्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पॉस टीम भोपाल तथा प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
ह्दयेश श्रीवास्तव सीएम सचिवालय में उप सचिव नियुक्त
सामान्य प्रशासन विभाग के एक अन्य आदेश में ह्दयेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है। श्रीवास्तव अब तक माध्यमिक शिक्षा मंडल में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ थे। इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी किए।