फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: National President JP Nadda reached Bhopal, said - 'This time has crossed 200'

MP News: भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- 'अबकी बार 200 पार'

Sun, 26 Mar 2023 06:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Mar 2023 06:41 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि बहनों के स्वाभिमान की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगी। ये बताता है की समाज के सशक्तिकरण के लिए हमारे कार्यक्रम किस तरह लक्षित होते हैं।

विज्ञापन
MP News: National President JP Nadda reached Bhopal, said - 'This time has crossed 200'
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार 200 पार का लक्ष्य लेकर चलें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को को भोपाल पहुंचे। नड्डा ने स्वागत समारोह में कहा कि जिस तरह से यहां मेरा स्वागत हुआ, उत्साह देखा, यह उत्साह आने वाले समय का संदेश दे रहा है। इस उत्साह को लक्ष्य में बदलकर इस बार 200 पार करना है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-6 के बूथ क्रमांक 53 पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुना। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि बहनों के स्वाभिमान की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगी। ये बताता है कि समाज के सशक्तिकरण के लिए हमारे कार्यक्रम किस तरह लक्षित होते हैं। हम सभी वर्ग, सभी समाज को समानता के साथ आगे लेकर बढ़ रहे हैं। गांव, गरीब, वंचितों के साथ प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण के लिए शिवराज जी लाड़ली बहना योजना लेकर आए हैं। मैं उन्हें और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन


राहुल पर जमकर निशाना साधा
नड्डा ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के लोग सत्याग्रह कर रहे हैं। मैं पूछता हूं कि सत्याग्रह तो महात्मा गांधी ने किया था, भारत के सम्मान के लिए, भारत की अस्मिता के लिए, भारत में भारतीयता का राज हो इसके लिए। आप किस बात का सत्याग्रह कर रहे हो। आप जाति सूचक गाली देते हो। कोर्ट कहता है माफी मांगो। आपका अहंकार है, आप माफी नहीं मांगते हो। रस्सी जल गई बल नहीं गया। कहते हैं मैं किसी से नहीं डरता, अरे भाई संविधान और कानून से तो डरो, लेकिन नहीं। सत्याग्रह करने चले। देश इनको कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे सेनापति आज भोपाल आए हैं
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जन-जन के मन में बसे हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में देश में एक के बाद एक विधानसभा चुनाव हम लगातार जीतते चले जा रहे हैं। आज पूर्वोत्तर में हर जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है और कमल खिल रहा है। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं, और हमारे नेतृत्वकर्ता हमारे सेनापति भी आज भोपाल आए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed