{"_id":"64be979c5450ff4186078c75","slug":"mp-news-national-media-museum-central-studio-digital-media-lab-will-also-be-built-in-bhopal-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में बनेगा राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय, केंद्रीय स्टूडियो, डिजिटल मीडिया लैब भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में बनेगा राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय, केंद्रीय स्टूडियो, डिजिटल मीडिया लैब भी
Mon, 24 Jul 2023 08:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:54 PM IST
सार
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद की बैठक इससे पहले जनवरी 2018 में हुई थी। बैठक में गत वर्षों बजट अनुमान, लेखों एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन को अनुमोदन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में राष्ट्रीय मीडिया संग्रहालय की स्थापना होगी। यह निर्णय सोमवार को मंत्रालय में हुई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूनिवर्सिटी में केंद्रीय स्टूडियो, डिजिटल मीडिया लैब, सिनेमा और भारतीय भाषाओं पर केंद्रित पृथक विभागों तथा भरतमुनि शोध पीठ की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद की बैठक इससे पहले जनवरी 2018 में हुई थी। बैठक में गत वर्षों बजट अनुमान, लेखों एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रबंधकीय विषयों पर भी निर्णय लिए गए। बैठक में बताया गया कि एशिया के पहले और देश के सबसे बड़े पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू किया गया है। इंडिया टुडे, द वीक जैसी प्रतिष्ठिात पत्रिकाओं द्वारा विश्वविद्यालय को देश के प्रथम 10 शिक्षण संस्थाओं में शामिल किया गया है।
62 वर्ष होगी सेवानिवृत्ति की आयु
महापरिषद ने सेवानिवृत्ति आयु को 60 से 62 वर्ष किए जाने पर का अनुमोदन किया। बैठक में विश्वविद्यालय के नवीन परिसरों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। यूनिवर्सिटी ने देश-विदेश की प्रतिष्ठित अकादमिक संस्थाओं से एमओयू करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
संविदा शिक्षक होंगे नियमित
महापरिषद ने यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान लागू करने की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की। साथ ही एक जनवरी 2016 से लागू किए गए सातवें वेतनमान के आधार पर सभी शिक्षकों को एरियर का भुगतान करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। यूनिवर्सिटी में संविदा पर कार्यरत शिक्षकों के नियमितीकरण पर भी सहमति हुई।
रेडियो कर्मवीर की स्थापना
यूनिवर्सिटी के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर में विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए रेडियो कर्मवीर की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही शोध पुस्तक लेखन, पी.एचडी पाठ्यक्रम में सीट वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में ये उपस्थित थे
महापरिषद की बैठक में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के.जी. सुरेश, प्रमुख सचिव जनसंपर्क विवेक पोरवाल, दादा लखमीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रोहतक के कुलपति गजेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, अतुल तारे, द इंडिया टुडे ग्रुप के कार्यकारी संपादक सईद अंसारी, चैनल हेड बंसल न्यूज शरद द्विवेदी, इनाडू ग्रुप के रविकांती श्रीनिवास, बेंगलुरू की डॉ. नंदिनी लक्ष्मीकांता, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म अहमदाबाद के शिरिष काशिकर तथा अन्य सदस्य उपिस्थत थे।