{"_id":"642950741d65578cff0c7e03","slug":"mp-news-nasrullaganj-tehsil-of-sehore-district-will-now-be-named-bhairunda-notification-issued-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील का नाम अब भैरूंदा होगा, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील का नाम अब भैरूंदा होगा, अधिसूचना जारी
Sun, 02 Apr 2023 03:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 02 Apr 2023 03:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज का नाम बदलने का 2021 में घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार को नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके अनुमति मिलने के बाद नाम बदला गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदल दिया गया है। अब नसरुल्लागंज तहसील का नाम भैरूंदा होगा। रविवार को राजस्व विभाग की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई।
नसरुल्लागंज तहसील बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आती है। रविवार को नसरुल्लागंज का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है। जिसमें शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होगी। इसके पहले राज्य सरकार की तरफ से नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी गई। बता दें पहले नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा ही था, जिसे बदलकर नसरुल्लागंज कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज का नाम बदलने का 2021 में घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार को नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके अनुमति मिलने के बाद नाम बदला गया है। क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से नसरुल्लागंज का नाम भैरूंदा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि पहले भैरूंदा भोपाल रियासत के दक्षिण संभाग के आठ परगनाओं में से एक था। उस समय भैरूंदा और आसपास के लोग कालीन बुनने का काम करते थे।