फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Narottam said - where Congress government is attacking Naxalites, Chhattisgarh minister TS Singh reta

MP News: नरोत्तम बोले- जहां कांग्रेस की सरकार वहां नक्सली हमला कर रहे, मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया पलटवार

Thu, 27 Apr 2023 01:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Apr 2023 01:27 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दो दिन तीन दिन पहले का मध्य प्रदेश है और कल का छत्तीसगढ़ है। दो सरकार हैं। एक मध्य प्रदेश की और एक छत्तीसगढ़ की। दो पार्टियां एक कांग्रेस और एक भाजपा है।

विज्ञापन
MP News: Narottam said - where Congress government is attacking Naxalites, Chhattisgarh minister TS Singh reta
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार को नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहीं, नक्सली हमला कर रहे हैं और जहां भाजपा की सरकार वहां नक्सली मारे जा रहे हैं। इस पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार कर कहा कि ये लोग मौका देखते हैं और रोटी सेंकने लग जाते हैं।

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दो दिन तीन दिन पहले का मध्य प्रदेश है और कल का छत्तीसगढ़ है। दो सरकार हैं। एक मध्य प्रदेश की और एक छत्तीसगढ़ की। दो पार्टियां एक कांग्रेस और एक भाजपा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस है, वहां नक्सली हमला कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है यहां पुलिस हमले में नक्सली मारे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में डेढ़ साल में आठ बड़े नक्सली ढेर हो गए है। इसलिए हॉक फोर्स को बधाई। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार है। यहां पर कानून का राज है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो असंवैधानिक गतिविधि करता है, उसमें लिप्त रहता है। माफिया राज स्थापित करता है। नक्सली राज स्थापित करता है। उसे जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

मौका देखते ही रोटी सेंकने लगते हैं : सिंहदेव
नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने श्रद्धांजलि देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार किया। यह कार्रवाई सतत होती रहती है और कोई अचानक नहीं है कि मप्र ने बड़ा कर लिया। वो भूल गए कि नक्सलियों के खिलाफ यह केंद्र और राज्य सरकार का साझा अभियान है। हम लोग यह नहीं कहते कि अमित शाह यह नहीं कर रहे, केंद्र सरकार यह नही कर रही है, इसलिए ऐसा हो गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह इनकी ही मानसिकता है। इनको हर चीज में कहीं न कहीं रोटी सेंकने का मौका दिखता हो तो सेंकने की कोशिश करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व राज्य में तालमेल की कमी नहीं
टीएस सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों में मुझे तालमेल की कमी कहीं नहीं दिखी। तालमेल के अभाव में काम करने में दिक्कत नहीं हुई। लगातार केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों की बैठक होती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लगातार बैठक होती है। नक्सलियों के खिलाफ घने जंगलों में काम करना बहुत कठिन है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed