{"_id":"63a550ed76838279a0254154","slug":"mp-news-narottam-s-big-allegation-on-jeetu-patwari-said-lied-in-the-house-will-complain-to-the-question-an","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गृहमंत्री मिश्रा का जीतू पटवारी पर आरोप, सदन में झूठ बोला, प्रश्न एवं संदर्भ समिति को करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गृहमंत्री मिश्रा का जीतू पटवारी पर आरोप, सदन में झूठ बोला, प्रश्न एवं संदर्भ समिति को करेंगे शिकायत
Fri, 23 Dec 2022 04:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:47 PM IST
सार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपने पाप के लिए सदन का उपयोग कोई कैसे करता है, यह नजारा कल देखने को मिला। कोई व्यक्ति अपने हितों के लिए कैसे पार्टी को गर्त में ले जाता है, यह भी कल सदन के अंदर देखने को मिला। सदन की कल बड़ी विचित्र स्थिति थी। सरपंच और उप सरपंच दोनों ही गायब थे।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा था। अब उनका दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके उठाए सवाल के आधार को झूठ करार देते हुए प्रश्न एवं संदर्भ समिति को शिकायत करने की बात कही है। मिश्रा का दावा है कि जीतू पटवारी ने सदन में झूठ बोला।
विज्ञापन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपने पाप के लिए सदन का उपयोग कोई कैसे करता है, यह नजारा कल (गुरुवार को) देखने को मिला। कोई व्यक्ति अपने हितों के लिए कैसे पार्टी को गर्त में ले जाता है, यह भी सदन में देखने को मिला। सदन की बड़ी विचित्र स्थिति थी। सरपंच और उप-सरपंच दोनों गायब थे। गांव और श्रेय लुटने की होड़ कोई तीसरा ही कर रहा था। बिना ड्राइवर और कंडक्टर के अविश्वास प्रस्ताव की गाड़ी चल रही थी। इनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी कहते हैं कि बीजेपी की बकवास सुनने विधानसभा नहीं जाता हूं। इनकी पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव को ही बकवास मान लिया और सुनने ही नहीं आए।
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसियों में होड़ लगी थी कि कौन कितना झूठ बोल सकता हैं। एक बात बार-बार जीतू पटवारी ने कही। सत्र में जीतू पटवारी ने कहा था कि जनंसपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने 90 बार बीजेपी कार्यकर्ताओं का भोजन कराया। यह जानकारी विभाग ने ही उन्हें उपलब्ध कराई है। इस पर मिश्रा ने पलटवार किया कि जीतू पटवारी ने विधानसभा में गलत तथ्यों के आधार पर सरकार और बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने अपने नंबर बढ़ाने और पार्टी को बदनाम करने के लिए सदन का गलत उपयोग किया। इस मामले में बीजेपी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत करेंगे। बीजेपी इस मामले में अपने स्तर पर अलग कार्रवाई करेगी। कांग्रेस विधायक पटवारी के खिलाफ बीजेपी विधायक विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ समिति में शिकायत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
