फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Names finalized for more than 100 seats of MP Congress, first list may come after October 5

MP News: एमपी कांग्रेस के 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय, पांच अक्टूबर के बाद आ सकती है पहली सूची

Tue, 26 Sep 2023 10:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Sep 2023 10:17 PM IST
सार

कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय कर लिए है। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारने के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन
MP News: Names finalized for more than 100 seats of MP Congress, first list may come after October 5
जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद आएगी कांग्रेस की सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भले ही अपनी सूची आचार संहिता लगने के पहले जारी कर दी, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। हालांकि कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए है। पांच अक्टूबर के बाद कभी भी कांग्रेस की पहली सूची आ सकती हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है। अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इससे पहले भाजपा ने अपने 79 प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर नाम तय कर लिए है। कांग्रेस की पहली सूची पांच अक्टूबर के बाद पहली सूची कभी भी आ सकती है। दरअसल कांग्रेस पूरे प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसके समाप्त होने से पहले कांग्रेस यदि सूची जारी करती है तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। ऐसे में पार्टी के पांच अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद कभी भी सूची जारी करने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की दूसरी सूची से कांग्रेस बदल सकती है रणनीति 
कांग्रेस के पैनल में आए सिंगल नाम पर दिल्ली की हरी झंडी मिल गई है। इन नेताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश भी दे दिए गए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कमलनाथ की अनुशंसा पर ज्यादातर टिकट तय होंगे। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारने के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। 

100 से ज्यादा प्रत्याशी तय 
कांग्रेस ने अपनी 100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों पर मुहर लग गई। इसमें 60 से अधिक वर्तमान विधायक है। बाकी नए चेहरे शामिल है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अधिकतर विधायकों को टिकट दे रही है। सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति ज्यादा खराब सामने आई है, उनका ही टिकट काटा जाएगा। 


जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी साफ कर चुके है कि पार्टी इस पर जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देंगी। इसके लिए पार्टी काफी मेहनत कर रही है। क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं के फीडबैक के साथ ही पार्टी ने अलग-अलग सर्वे से दावेदारों की रिपोर्ट तैयार करवाई।   

2018 में कांग्रेस की बनी थी सरकार
पिछली बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। कांग्रेस 114 और भाजपा 109 सीट जीती थी। हालांकि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई। फिर भाजपा ने सरकार बना ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed