फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Muslim Rashtriya Manch will run a campaign to save Hindu-Muslim from those who fight, took a pledge t

MP News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वालों से बचाने अभियान चलाएगा,गाय की सेवा का संकल्प लिया

Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
सार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नारी के सम्मान में 30 अगस्त को रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाएंगे। 100 से अधिक स्थानों पर देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Muslim Rashtriya Manch will run a campaign to save Hindu-Muslim from those who fight, took a pledge t
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अभ्यास वर्ग का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हो गया। भोपाल में आयोजित अभ्यास वर्ग में कई प्रस्ताव पारित हुए। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिंदू-मुस्लिम को भड़काने वाली ताकतों से बचने अभियान चलाएगा। वहीं, बकरीद पर गाय की सेवा और दान का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षण इंद्रेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंच 21 जून को सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाएगा। इसमें 2500 ईकाइयां शामिल होंगी। 29 जून को ईदुल जुहा (बकरीद) पर गाय की कुर्बानी नहीं सेवा और दान करने का संकल्प दिलाया। नारी के सम्मान में 30 अगस्त को रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाएंगे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि 100 से अधिक स्थानों पर देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे। 20 अगस्त से 30 सितंबर तक जनजागरण जनसंपर्क अभियान होगा। हिंदू–मुस्लिम को भड़काने वाली ताकतों से बचने के लिए अभियान चलाएंगे। इसमें 15 लाख लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए तीन हजार बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


दंगा मुक्त हिंदुस्तान बनाने का काम करेंगे
इंद्रेश कुमार ने कहा कि  दंगा मुक्त हिंदुस्तान बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी की रूट एक ही है। इसलिए कोई भी जाति मजहब हो हिंसा नहीं होगी। हम सब हिंदुस्तान के हैं। सब समान हैं। भारतीय, हिंदू, हिंदुस्तानी, इंडियन इसको एक समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन सभी विषयों पर अभ्यास वर्ग में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम के नाम पर हत्या और धर्मांतरण किया जाता है
लव जिहाद पर कहा कि अभ्यास वर्ग में चर्चा हुई। लड़का लड़की रात दो बजे तक बात करके कहते हैं कि एक दूसरे के बिना जी नहीं सकेंगे। फिर एकदम से हत्या कर दी जाती है। प्रेम और प्यार को धूमिल किया जा रहा है। प्रेम के नाम पर हत्या और धर्मांतरण किया जाता है। ऐसे लोगों ने लव जिहाद किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कुरान में नहीं है। उन्होंने फिल्मों को लेकर द केरल स्टोरी का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग कैसे भड़का रहे हैं। समझने की ताकत पैदा करना जरूरी है।


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दो दशक से चल रहा
उन्होंने कहा कि इस्लाम जगत में आज तक चार दिन की ऐसी वर्कशॉप कभी नहीं हुई। यह यूनिक वर्कशॉप थी, जहां तामसिक नहीं पूरा शाकाहार भोजन था। लहसुन, प्याज तक नहीं था। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुसलमानों ने बनाया है। आरएसएस ने नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस्लाम के बारे में जो गलत धारणाएं हैं, उनको ठीक करने के लिए बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed