MP News: एमपी को एनएचएम के 'लक्ष्य' अभियान में देश में पहला स्थान मिला, प्रसव कक्ष की गुणवत्ता बेहतर मिली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई मील के पत्थर स्थापित किए है। लक्ष्य योजना के तहत 111 सरकारी संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से प्रसव कक्ष की गुणवत्ता बेहतरी के लिए शुरू किए गए अभियान ‘लक्ष्य’ में मध्य प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है। केंद्रीय निरीक्षण के आधार पर जारी वरीयता सूची में गुजरात दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। लक्ष्य योजना के तहत 111 सरकारी संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण मिला है और इसी आधार पर इन संस्थाओं को 1 लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का वार्षिक अनुदान भी प्राप्त होगा। इसे ऑपरेशन थिएटर और प्रसव कक्ष की देखरेख के लिए खर्च किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व देखभाल को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच की गई। एनएचएम के शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार कायाकल्प अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों को लक्ष्य के लिए जांचा गया। केंद्रीय दल ने लक्ष्य योजना के तहत प्रदेश की 111 संस्थाओं में ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था की जांच की , जो अच्छी पाई गई।
