फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Congress made Shobha Ojha in-charge of four fronts, also gave responsibility to Mahendra Joshi

MP News: एमपी कांग्रेस ने शोभा ओझा को बनाया चार मोर्चों का प्रभारी, महेंद्र जोशी को भी दी जिम्मेदारी

Fri, 16 Dec 2022 10:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Dec 2022 10:31 AM IST
सार

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा को युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
MP News: MP Congress made Shobha Ojha in-charge of four fronts, also gave responsibility to Mahendra Joshi
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ही एमपी कांग्रेस ने तमाम मोर्चों के साथ समन्वय और क्रियान्वयन के लिए महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। शोभा ओझा को युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। संगठन आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं इससे अन्य संबंधित कार्यों के लिए महेंद्र जोशी को प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में एमपी कांग्रेस के प्रभारी संगठन उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने आदेश पत्र जारी किए।

विज्ञापन

इसके अलावा एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने पूर्व में सभी जिलों में संगठन सुदृढ़ करने की दृष्टि से प्रभारी नियुक्त किए। बहुत से प्रभारियों ने अपने प्रभार के जिलों में बैठक नहीं की है। इसके कारण नए प्रभारियों को नियुक्त की है। इसमें  भिण्ड-सुधा दुबे, श्योपुर-लक्ष्मी दिनकर, ग्वालियर-रश्मि पवार, शिवपुरी-रचना जगताप, अशोकनगर-सरीता आर्य, दतिया-कल्पना मिश्रा, गुना-ज्योति सिंह, सागर-प्रीति गौतम, दमोह-भावना रोहण, पन्ना-सपना चौरसिया, छतरपुर-रमा बुंदेला, टीकमगढ़-आस्था तिवारी, रीवा-सुषमा शुक्ला, शहडोल-शोभा उपाध्याय, अनूपपुर-संगीता त्रिपाठी, उमरिया-यशोदा सिंह पटले, सीधी-मधु शर्मा, सतना-वंदना श्रीवास्तव, जबलपुर-रूखमंणी पाण्डे, कटनी-संगीता सिंह, नरसिंहपुर-अनुभा शर्मा, छिंदवाड़ा-अंजू जयसवाल, सिवनी-केसर बिसेन, मंडला-रेखा जैन, डिण्डोरी-विनिता सिंह यादव, बालाघाट-नीलू शुक्ला, भोपाल-विभा पटेल, सीहोर-लता देवरे, रायसेन-कुसुम तोमर, राजगढ़-चचंल जादौन, विदिशा-शाहाना हसन, बैतूल-मीना वर्मा, होशंगाबाद-मंजू राज एवं कंचन शर्मा, हरदा-माधवी मिश्रा, देवास-हिमानी सिंह, रतलाम-फरजाना खान, शाजापुर-वैशाली ढूमने, आगर मालवा-रचना भार्गव, मंदसौर-यास्मीन शेरानी, नीमच-इष्टा भाचावत, इन्दौर-राजलक्ष्मी नायक, धार-फरजाना खान, झाबुआ-सारिका बाफना, अलीराजपुर-पदमा निनामा, खरगोन-माया मालवीय, बड़वानी-शिखा अमित अग्रवाल, खण्डवा-विजेता चौहान, बुरहानपुर-मनीषा शिडोलकर, सिंगरौली-रमा दुबे, उज्जैन-गायत्री तिवारी एवं निवाड़ी-रामकुमारी द्विवेदी को नियुक्त किया है।

विज्ञापन

विभा पटेल द्वारा सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि है कि वे अपने-अपने प्रभार के जिले में महिला कांग्रेस अध्यक्षों से सम्पर्क, समन्वय कर मीटिंग करें और संगठन को  सुदृढ़ और मजबूत करने में सहयोग करें। इस के साथ ही ब्लाक प्रभारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। सभी ब्लाक स्तर पर दिसम्बर के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह तक मीटिंग की जाना निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed