{"_id":"66797f33f401fb95cf01a43a","slug":"mp-news-more-than-17-thousand-complaints-in-three-months-in-bhopal-mayor-helpline-mayor-inspected-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल महापौर हेल्प लाइन में तीन महीने में 17 हजार से ज्यादा शिकायत, मेयर ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल महापौर हेल्प लाइन में तीन महीने में 17 हजार से ज्यादा शिकायत, मेयर ने किया निरीक्षण
Mon, 24 Jun 2024 07:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:44 PM IST
सार
भोपाल महापौर हेल्प लाइन में साढ़े तीन महीने के अंदर कुल 17 हजार 544 शिकायतें आई हैं। इनमें से एक हजार 44 समस्याएं ही बाकी रह गईं। बाकी का समाधान कर दिया है।
विज्ञापन
मेयर मालती राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल महापौर हेल्प लाइन में आचार संहिता को दौरान साढ़े तीन महीने के अंदर कुल 17 हजार 544 शिकायतें आई हैं। इनमें से एक हजार 44 समस्याएं ही बाकी रह गईं। बाकी का समाधान कर दिया है। महापौर सोमवार को इसका निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, महापौर हेल्प लाइन पर आखिरी बार समीक्षा मार्च में की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। इसलिए समीक्षा नहीं कर सके थे। जो शिकायतें पेंडिंग हैं, उन्हें भी जल्दी दूर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से सोमवार को महापौर मालती राय ने मोबाइल पर अफसरों को फोन करके निर्देश दिए। यहां महापौर ने महापौर महिला हेल्प लाइन की समीक्षा की और हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया। दो दिन में सीवेज की सबसे अधिक शिकायतें आने पर उन्होंने सीवेज प्रभारी को कॉल किया और पूछा कि ऐसा क्यों है? सीवेज की शिकायत को तुरंत हल करें। महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया।
विज्ञापन
इनकी सबसे ज्यादा हुई शिकायत
महापौर हेल्प लाइन में भोपाल में लोगों को काट रहे कुत्तों की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं हैं। इन शिकायतों संख्या बढ़ कर 888 हो गई है, जो अन्य शिकायतों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके बाद सीवेज, स्मार्ट लाइट की समस्याएं शामिल हैं।
विज्ञापन
महापौर ने शिकायत करने वालों से फोन पर लिया फीड बैक
महापौर मालती राय इस दौरान अफसरों के साथ शिकायत करने वाले लोगों को भी कॉल किया। आशीर्वाद कॉलोनी कोलार रोड में रहने वाले एक शिकायतकर्ता को कॉल करके महापौर ने पूछा कि आपने नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। क्या यह शिकायत क्लियर हो गई? इस पर जवाब हां में आया। अन्य लोगों को भी महापौर ने कॉल किया।
