फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: More than 10 lakh 'Abhimanyu' came forward to protect women power, more than 1200 winners honored

MP News: नारी शक्ति की रक्षा के लिए आगे आए 10 लाख से ज्यादा 'अभिमन्यु' 1200 से अधिक विजेताओं का हुआ सम्मान

Fri, 15 Sep 2023 12:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 12:46 PM IST
सार

विशेष जागरुकता अभियान “अभिमन्यु” के लिए महिला सुरक्षा शाखा द्वारा तैयार की गई पोस्टर पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में प्रकाशित पोस्टरों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और रुढ़ियों को समाप्त करने आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
MP News: More than 10 lakh 'Abhimanyu' came forward to protect women power, more than 1200 winners honored
मध्यप्रदेश पुलिस का मैं हूं अभिमन्यू अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी उम्र से ही पुरुषों में लैंगिक समानता और महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत कर उन्हें महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ‘अभिमन्यु’ अभियान का संचालन किया गया। प्रथम चरण की तरह ही अभिमन्यु अभियान के द्वितीय चरण में भी प्रदेशभर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रदेश के सभी जिलों में 1 से 15 अगस्त तक चलाए गए इस अभियान में 10 लाख से अधिक नागरिक शामिल हुए। ‘अभिमन्यु’ अभियान के द्वितीय चरण के दौरान स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, प्रश्नावली हल करवाने, समूह चर्चा, लघु फिल्मों का प्रदर्शन एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सभी जिलों के प्रमुख स्थानों जैसे- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पर्यटन स्थलों, तहसील कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालय, शॉपिंग मॉल आदि स्थानों पर ‘अभिमन्यु’ के शुभंकर के कट-आउट का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया और विभिन्न प्रतिभागियों को अभिमन्यु बैज व अभिमन्यु स्टीकर प्रदान किए गए। पुलिस के प्रति बालक-बालिकाओं व आमजन की सोच के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार प्रश्नावली स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वितरित कर हल करवाई गई। विशेष तौर पर अधिक से अधिक पुरुष वर्ग को सम्मिलित किया गया और उन्हें अभिमन्यु के पोस्टर सहित “मैं हूं अभिमन्यु" लिखी टीशर्ट भी वितरित की गई।
विज्ञापन


50000 विद्यार्थियों को प्रश्नावली वितरित
अभियान के दौरान प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के लगभग 50000 विद्यार्थियों को प्रश्नावली वितरित की गई। इसके साथ ही जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों, एनजीओं एवं स्थानीय कलाकारों के सहयोग से नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। साथ ही लोगों को मनोरंजन के साथ ही समाज के गंभीर विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर लघु फिल्में भी दिखाई गईं। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही महिला अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभाने वालों, पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं तथा महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहे पुरुषों का सम्मान किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे 1200 लोगों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया गया। अभियान के दौरान शुभंकर 'अभिमन्यु' के कटआउट एवं फ्लेक्स लगाकर आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरूप समान अवसर उपलब्ध करवाने संबंधी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


लैंगिक समानता व संस्कारों का दिया ज्ञान 
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान बालकों व पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही उन्हें महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की भी पहल की गई। इस अभियान के दौरान समय-समय पर बालकों के क्रियाकलापों का आकलन किया गया।  साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से भी अवगत करवाया गया। अभिमन्यु अभियान को स्कूल एवं शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग तथा विभिन्न एनजीओ के समन्वय से संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में एक लाख से अधिक प्रतिभागी हुए थे शामिल 
विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु के प्रथम चरण में  300 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था और उसमें 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अभियान के प्रथम चरण में भी 'अभिमन्यु' के शुभंकर के कटआउट के साथ कई प्रतिभागियों ने सेल्फी ली थी। उस दौरान कटआउट के साथ महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed