फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Modern administrative power zone will be built in Bhopal, Satpura-Vindhyachal Bhawan will be re-devel

MP News: भोपाल में बनेगा आधुनिक प्रशासनिक पावर जोन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन होंगे री-डेवलप

Thu, 03 Jul 2025 10:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Jul 2025 10:29 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली के सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर अरेरा हिल्स क्षेत्र में एक नया अत्याधुनिक प्रशासनिक परिसर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत झुग्गी बस्तियों का चरणबद्ध तरीके से विस्थापन किया जाएगा और इसके लिए 15 दिन के भीतर विस्तृत शिफ्टिंग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP News: Modern administrative power zone will be built in Bhopal, Satpura-Vindhyachal Bhawan will be re-devel
सतपुड़ा भवन में स्थानीय निधि संपरीक्षा का कार्यालय स्थित है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के अरेरा हिल्स क्षेत्र में एक आधुनिक और ऊर्जा-संवेदनशील प्रशासनिक परिसर तैयार किया जाएगा, जिसे दिल्ली के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को साधिकार समिति ने स्वीकृति दे दी है। यह कार्य मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान में उपयोग हो रहे सतपुड़ा और विंध्याचल भवनों को नए भवन बनने के बाद ही गिराया जाएगा, ताकि सरकारी कामकाज में कोई व्यवधान न आए। वल्लभ भवन के समीप नए भवनों के निर्माण के बाद ही विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नगर निगम और कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि अरेरा हिल्स क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों का जल्द से जल्द पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, हाउसिंग बोर्ड को निर्देशित किया गया है कि 15 दिन के भीतर यह तय करें कि किन विभागों को नए भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके लिए विभागाध्यक्षों से चर्चा की जाएगी। बोर्ड को आगामी दो माह में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन


ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर होगा विकास 
मुख्य सचिव ने सुझाव दिया है कि नए भवन “ग्रीन बिल्डिंग” अवधारणा पर आधारित हों, जिससे ऊर्जा की खपत न्यूनतम हो। यह संपूर्ण योजना अगले 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और पाथ-वे
इस प्रशासनिक जोन को भोपाल मेट्रो के ऑरेंज और ब्लू रूट से जोड़ा जाएगा। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए कवर पाथ-वे बनाए जाएंगे, जिनमें हॉकर्स कॉर्नर और साप्ताहिक बाजार जैसी व्यवस्थाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट ट्रैफिक और वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग व्यवस्था
नई योजना में हर सड़क की स्मार्ट प्लानिंग होगी। वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग लेन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौजूदा भवनों के बाहर की सड़कों पर होने वाली गाड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था बनाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed