फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News minority leaders will welcome minister Shivraj Singh at two places in Bhopal

MP News: दो धड़ों में बंटा मोर्चा, भोपाल में दो जगह करेंगे अल्पसंख्यक नेता मंत्री शिवराज सिंह का स्वागत

Sat, 15 Jun 2024 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 10:26 PM IST
सार

खुद को असली मोर्चा और असली भाजपाई अल्पसंख्यक कहने वाले मुस्लिम नेताओं ने शनिवार को एक बैठक आयोजित की। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष वसीम उदीन गुड्डू की अगुवाई में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
MP News minority leaders will welcome minister Shivraj Singh at two places in Bhopal
दो धड़ों में बंटा मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंड-खंड में बिखरते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की अंतर्कलह अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। राजधानी भोपाल में ही यह एक ही दिन में दो अलग-अलग मंच पर नजर आने वाले हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर होने वाले उनके स्वागत के दौरान यह नजारा दिखाई देने वाला है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खुद को असली मोर्चा और असली भाजपाई अल्पसंख्यक कहने वाले मुस्लिम नेताओं ने शनिवार को एक बैठक आयोजित की। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष वसीम उदीन गुड्डू की अगुवाई में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत की रणनीति बनाई गई है। बताया जा रहा है कि मोर्चा का यह अंग रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास बड़ा मंच लगाकर अपने नेता का अभिनंदन करेगा। इस स्वागत समारोह में वसीम अहमद गुड्डू के अलावा मप्र मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद मुमताज अली, अलीम कुरैशी, असद मकसूद, तौफीक अहमद, सैयद आरिफ अली, नुरुल इस्लाम, हाफिज जुनैद आदि मौजूद रहेंगे। इन अल्पसंख्यक मोर्चा नेताओं ने शनिवार की बैठक में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बोले, जिलों को दी है जिम्मेदारी
प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एम एजाज खान का कहना है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत की जिम्मेदारी जिला विंग को दी गई है। यह पूरा कार्यक्रम उसी के नेतृत्व में आयोजित होगा। लेकिन इधर की जा रही तैयारियों में जिला मोर्चा के अधिकारियों की न तो सहभागिता दिखाई दे रही है और न ही उनकी ओर से स्वागत को लेकर कोई कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह होगा स्वागत
शहर भोपाल से विशेष संबंध रखने वाले शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्री के रूप में पाकर राजधानी अभिभूत है। उनके भोपाल आगमन पर शहर में कई जगहों पर मंच से उनका स्वागत किया जाएगा। इसी कड़ी में राजा भोज मंडल द्वारा संगम टॉकीज के पास स्वागत मंच से स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। गोरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए जाने और उनके  प्रथम भोपाल आगमन में भव्य रोड शो भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा आयोजित किया गया है। जो भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर 1 से प्रारम्भ होकर भाजपा प्रदेश कार्यलय तक जाएगा।

....भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed