फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Tomar said about the change on the lines of Gujarat model - Gossip does not bring any change

MP News: गुजरात मॉडल की तर्ज पर परिवर्तन को लेकर मंत्री तोमर बोले- गॉसिप से कोई बदलाव नहीं होता

Fri, 20 Jan 2023 06:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। दुनिया के राजनीतिक मंच पर भी भारत की साख, भारत की ताकत बढ़ रही है। आज हम मदद मांगने वाले नहीं, मदद देने वाले देश बने हैं।

विज्ञापन
MP News: Minister Tomar said about the change on the lines of Gujarat model - Gossip does not bring any change
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आयोजित हो रहे रोजगार मेलों के तहत भोपाल के केंद्रीय कार्यालयों का मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हुए। मीडिया मध्य प्रदेश बीजेपी में गुजरात मॉडल की तर्ज पर परिवर्तन को लेकर पूछे सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि  पार्टी में ऐसे विचार अभी अस्तित्व में नहीं है और गॉसिप से कोई बदलाव नहीं होता है।

विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आने वाले केंद्र सरकार के बजट को लेकर कहा कि कृषक की आमदनी बढ़े इसके लिए केंद्र सरकार अनेक काम कर रही हैं। इस बार का बजट आने वाले कल में भारत की नीव को मजबूत करने वाला होगा। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2013-2014 में देश का कृषि बजट 21 हजार करोड़  का होता था, जो आज 1 लाख 32 हजार करोड़ का हो गया है। किसानो  को सशक्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काम कर रही हैं।

विज्ञापन

वहीं, इससे पहले रोजगार मेले के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। दुनिया के राजनीतिक मंच पर भी भारत की साख, भारत की ताकत बढ़ रही है। आज हम मदद मांगने वाले नहीं, मदद देने वाले देश बने हैं। कोरोना काल में हमने न केवल देशवासियों को टीके लगाए, बल्कि अनेक देशों की भी मदद की। आजादी का यह अमृतकाल युवा पीढ़ी के लिए स्वर्ण युग है। यह परिवर्तन का दौर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के जब सौ वर्ष पूरे होंगे, तो हिंदुस्तान नए राष्ट्र के रूप में नजर आएगा, नई ताकत के रूप में नजर आएगा। हिंदुस्तान दुनिया का नेतृत्व करने वाले विकसित राष्ट्र के रूप में उभरकर वैश्विक राजनीतिक मंच पर सामने आएगा।  उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि आप सब नई पीढ़ी के लोग हैं। नई चुनौतियां आपके सामने हैं। उनका समाधान करते हुए हम कैसे अपने हिंदुस्तान को विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित कर सकते हैं, यह बात नौकरी करते हुए भी हमारे जेहन में हमेशा रहनी चाहिए।

सिंह ने कहा कि  हम जहां भी जिस जिम्मेदारी में रहें, अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। तोमर ने कहा कि भारत सरकार देशभर में रोजगार के अवसर बढ़े,अर्थव्यवस्था को बल मिले इसके लिए लगातार प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आज तीसरे चरण में देश भर के 45 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। भोपाल में रोजगार मेले के आयोजन की जिम्मेदारी आयकर विभाग को सौंपी गई थी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में चयनित 140 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए इन्हें आयकर, रेलवे, डाक-तार, जीएसटी एवं बैंकिंग विभाग सहित अन्य विभागों में नियुक्ति दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed