{"_id":"638f77e8ff15180f5272eac8","slug":"mp-news-minister-in-charge-will-inspect-hostel-and-cm-rise-school-in-districts-for-two-days-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिसंबर में दो दिन प्रभार वाले जिलों में जाएंगे मंत्री, होस्टल, CM राइज स्कूल का निरीक्षण करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिसंबर में दो दिन प्रभार वाले जिलों में जाएंगे मंत्री, होस्टल, CM राइज स्कूल का निरीक्षण करेंगे
Tue, 06 Dec 2022 10:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ डिनर पर चर्चा की। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सौर्हादपूर्ण चर्चा में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से आग्रह किया है कि दिसंबर माह में सभी मंत्री प्रभार के जिलों में दो दिन जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है। इससे पहले बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के औचक निरीक्षण के बाद अब प्रभारी मंत्री भी दिसंबर में दो दिन प्रभार वाले जिलों में हॉस्टल, सीएम राइज स्कूल समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ डिनर पर चर्चा की। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया क सौर्हादपूर्ण चर्चा में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से आग्रह किया है कि दिसंबर माह में सभी मंत्री प्रभार के जिलों में दो दिन जाएंगे। विकास के कार्यों की समीक्षा करेंगे। 83 लाख लोगों को स्वीकृति पत्र दिए है, जिनको संभागीय जिलों में मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री बाटेंगे। गृहमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में होस्टल, अस्पताल, सीएम राइज स्कूल के कामों की गति और विकास कार्यों की समीक्षा करने को कहा है।
बता दें मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों से अलग ही रूप में नजर आ रहे है। औचक निरीक्षण और अन्य दूसरे कार्यक्रमों में जिलों में पहुंचने पर मंच से ही लापरवाह और अनियमितता करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर रहे है। इससे लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों में भी भय दिख रहा है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार के खिलाफ जनता में बन रही नेगिटिव छवि को बदलने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, विपक्ष मुख्यमंत्री के एक्शन को दिखावा बता रहा है। उनका आरोप है कि जनता सरकार के काम से परेशान है। इसलिए अब यह सब ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।