{"_id":"64762c01c349734952061c2c","slug":"mp-news-minister-bhupendra-singh-said-on-congress-s-allegation-my-ancestral-property-congress-s-election-e-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस के आरोप पर मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-मेरी पैतृक संपत्ति, आरोप लगाना कांग्रेस का इलेक्शन इवें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस के आरोप पर मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले-मेरी पैतृक संपत्ति, आरोप लगाना कांग्रेस का इलेक्शन इवें
Tue, 30 May 2023 10:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 30 May 2023 10:32 PM IST
सार
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी पैतृक संपत्ति को भी कांग्रेस नेताओं ने मेरी स्वअर्जित बताते हुए झूठे लांछन लगाए हैं। मेरे पिताजी के पास 12 गांव की मालगुजारी थी और हमारे परिवार के पास पीढ़ियों से करीब 1200 एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के अनुपातहीन संपत्ति के आरोपों का नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरी पैतृक संपत्ति है। कांग्रेस के आरोप इलेक्शन इवेंट हैं। कांग्रेस के जिन नेताओं ने मुझ पर तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ मैं मानहानि का केस दायर करूंगा। मेरे परिवार ने कांग्रेस शासनकाल में भी करोड़ों की 25 एकड़ जमीन दान में दी है।
मेरे परिवार के पास पीढ़ियों से 1200 एकड़ भूमि
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी पैतृक संपत्ति को भी कांग्रेस नेताओं ने मेरी स्वअर्जित बताते हुए झूठे लांछन लगाए हैं। मेरे पिताजी के पास 12 गांव की मालगुजारी थी और हमारे परिवार के पास पीढ़ियों से करीब 1200 एकड़ जमीन थी। ये अधिकांश क्षेत्र सागर शहर से लगे हुए थे। शहरी क्षेत्र बढ़ने से इन जमीनों की कीमतें भी बढ़ गईं। अब इन जमीनों का आकलन बढ़ गया तो इसमें मैं या मेरा परिवार दोषी कहां से हो गया?
आरोप भ्रामक व राजनीति से प्रेरित
कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया एवं प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुनीत टंडन के आरोप का जवाब देते हुए मंत्री सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित हैं। मेरे द्वारा हर वर्ष दिए जाने वाले आयकर रिटर्न और चुनावों के समय दिए गए घोषणा पत्रों के आधार पर ही कांग्रेस ने मेरी संपत्ति का आकलन किया है और उसकी वर्तमान कीमत बताते हुए आरोप लगाने के मंसूबों को पूरा किया है। यदि कांग्रेस सच्ची होती तो इन सारे बिंदुओं पर आयकर, लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू अथवा किसी भी जांच एजेंसी में शिकायत करती। मुझे आज तक किसी जांच एजेंसी से कभी कोई नोटिस नहीं मिला। मुझ पर आरोप लगाकर मेरी और मेरे परिवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी छिपाता तो आयकर का नोटिस मिलता
मंत्री ने कहा कि होटल, आवास सहित अन्य निर्माण भी मैंने बैंक से विधिवत लोन लेकर किया है। यदि मैंने अपनी चल-अचल संपत्ति का कोई हिस्सा छिपाया होता अथवा गलत जानकारी दी होती तो आयकर विभाग स्वयं ही मुझे अथवा मेरे परिवार को नोटिस जारी करता। जिस एडीआर रिपोर्ट, आयकर रिटर्न और चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र का हवाला देते हुए कांग्रेस के नेताओं ने मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की है, यदि वे राजनीतिक और चुनावी चश्मा हटाकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लेते तो उन्हें झूठ बोलने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। सिंह ने कहा कि हमारा परिवार दान लेने में नहीं, दान देने में विश्वास करता है।