{"_id":"640dd458b94cee0847022cc8","slug":"mp-news-metro-will-run-without-driver-after-two-years-of-operation-in-bhopal-and-indore-coach-construction-w-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल और इंदौर में मेट्रो संचालन के दो साल बाद बिना ड्राइवर के दौड़ेगी, कोच निर्माण का शुभारंभ कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल और इंदौर में मेट्रो संचालन के दो साल बाद बिना ड्राइवर के दौड़ेगी, कोच निर्माण का शुभारंभ कल
Sun, 12 Mar 2023 07:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:02 PM IST
सार
मेट्रो के कोच ( डिब्बों) के निर्माण कार्य का सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सावली में शुभारंभ करेंगे। भोपाल और इंदौर मेट्रो प्राथमिकता कॉरीडोर का संचालन अप्रैल 2024 में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
भोपाल और इंदौर मेट्रो के कोच का निर्माण वडोदरा के सावली में होगा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल और इंदौर मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करने को लेकर काम तेजी से चल रहा है। भोपाल और इंदौर मेट्रो के कोच (डिब्बे) अल्स्टॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया के सावली संयंत्र वडोदरा गुजरात में तैयार होंगे। दोनों शहरों में शुरुआत मेट्रो ड्राइवर/ट्रेन ऑपरेटर के द्वारा चलाई जाएगी। लेकिन दो से तीन साल बाद अनअटेंडड ट्रेन ऑपरेशन मोड में बिना ड्राइवर/ ट्रेन ऑपरेटर के संचालन होगा। देश में अभी केवल दिल्ली मेट्रो में एक लाइन में इस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। एमपी की मेट्रो अत्याधुनिक सिग्नलिंग तनकीक (ग्रैड ऑफ ऑटोमेशन-4) पर आधारित होगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने बताया कि सभी कार्य तय समीसीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे।
मंत्री डिब्बा निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ
मेट्रो के कोच ( डिब्बों) के निर्माण कार्य का सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सावली में शुभारंभ करेंगे। भोपाल और इंदौर मेट्रो प्राथमिकता कॉरीडोर का संचालन अप्रैल 2024 में प्रस्तावित है। इसके लिए सितंबर 2023 तक भोपाल में 5 किमी और इंदौर में 6 किमी का ट्रायल रन कराने की तैयारी की जा रही है।
दो ट्रेनों के बीच न्यूनतम समय 90 सेकंड का होगा
भोपाल और इंदौर में तीन-तीन डिब्बों की मेट्रो का संचालन किया जाएगा। एक मेट्रो के डिब्बे की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर होगी। भोपाल में तीन डिब्बों की 27 मेट्रो और इंदौर में तीन डिब्बों की 25 मेट्रो का निर्माण प्रस्तावित है। दो ट्रेनों के बीच न्यनूतम समय अंतराल 90 सेकंड का होगा। तथा संचालन की गति 90 किमी प्रति घंटा डिजाइन पर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
थर्ड रेल टेक्नोलॉजी पर चलेगी मेट्रो
दोनों ही शहरों में मेट्रों का संचालन थर्ड रेल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। बिजली की आपर्ति पटरियों के समांनातर पटरी से होगी। मेंट्रो में अत्याधुनिक टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम के अंतर्गत ईमरजेंसी हेल्प पॉइंट सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पैसेंजर इनफॉर्मेंश सिस्टम, वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम, सीसीटीवी आदि की सुविधा होगी।
पहले फेज का संचालन का लक्ष्य दिसंबर 2026
पहले फेज में भोपाल में 30.95 किमी और इंदौर में 31.46 किमी में मेट्रो का संचालन होगा। अभी प्राथमिकता कॉरीडोर में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। पहले फेज में मेट्रो का संचालन का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक रखा गया है।