फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Metro will run in Indore by the end of this year, wait in Bhopal, trial run fast in both the cities

MP News: इंदौर में इस साल के अंत तक दौड़ेगी मेट्रो, भोपाल में इंतजार, दोनों ही शहरों में ट्रायल रन तेज

Wed, 15 May 2024 10:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 15 May 2024 10:56 AM IST
सार


राजधानी भोपाल और इंदौर में मेट्रो के लिए अभी जनता को लंबा इंतजार करना होगा। इंदौर शहर में इस साल के अंत तक मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी है। वहीं, भोपाल की जनता को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
MP News: Metro will run in Indore by the end of this year, wait in Bhopal, trial run fast in both the cities
Metro - फोटो : Istock

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट तय समय से काफी पीछे चल रहे हैं। भोपाल में मेट्रो का 30.95 किमी और इंदौर में 31.46 किमी ट्रैक प्रस्तावित हैं। अब मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश में मेट्रो दौड़ाने की तैयारी तेज कर दी है। भोपाल और इंदौर में पांच-पांच मेट्रो से सिग्नलिंग, लोड समेत अलग-अलग स्पीड पर ट्रायल रन तेज कर दिए हैं। इसमें इंदौर मेट्रो भोपाल से आगे है। कॉरपोरेशन ने इंदौर में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से सर्टिफिकेट जारी करने के लिए सितंबर 2024 की तारीख तय की है। यहां से अनुमति मिलते ही दिसंबर 2024 तक इंदौर की जनता को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि इंदौर में अभी सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हो रहा है। हमने दिसंबर 2024 तक जनता के लिए मेट्रो शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। 
विज्ञापन


भोपाल में अभी करना होगा इंतजार 
भोपाल में प्रथम चरण में सात किमी का प्रायोरिटी कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें फिलहाल चार किलो मीटर के सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन तक ट्रायल रन चल रहा है। कॉरपोरेशन ने दिसंबर-जनवरी तक इस रूट पर मेट्रो को चलाने का लक्ष्य रखा है। यहां पर दिसंबर में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन की योजना है। इस रूट पर पहले सात किमी रूट पर मेट्रो शुरू करने की योजना थी, लेकिन रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू होने में लेटलतीफी होने से रूट कनेक्ट ही नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


भोपाल के दोनों मेट्रो स्टेशन का काम 70% पूरा
भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अल्कापुरी और एम्स में आठ स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति स्टेशन पर काम तेजी से चल रहा है। रानी कमलातपि और सुभाष नगर स्टेशन का काम 60 से 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। हालांकि, एमपी नगर, केंद्रीय विद्यालय और बोर्ड ऑफ स्टेशन पर काम की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पीछे चल रहा प्रोजेक्ट 
दोनों ही शहरों में शुरुआत में मेट्रो तीन-तीन डिब्बों के साथ दौड़ेगी। हालांकि, मेट्रो स्टेशन को 6 डिब्बों के अनुसार तैयार किया जा रहा हैं। मेट्रो की शुरुआत के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेट्रो में डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। बता दें, मध्य प्रदेश में डीपीआर के अनुसार वर्ष 2021-22 में मेट्रो शुरू होना थी, लेकिन जरूरी अनुमतियां और कोविड महामारी तथा अन्य कारणों से मेट्रो के काम में शुरूआत में देरी हुई।


दूसरे फेज की डिजाइन का काम शुरू
दूसरे फेज में सुभाष नगर से करोंद के बीच 8.77 किमी मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। इस काम को करने में 1540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस रूट पर दो मेट्रो स्टेशन के साथ 3.39 किमी लंबा अंडरग्राउंड रूट होगा। इसकी डिजाइन का काम शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद जमीन पर काम शुरू हो जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed