फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Metro will reach Karond, three tier transportation system will be built, Minister said - Karond will

MP News: करोंद तक पहुंचेगी मेट्रो, बनेगा थ्री टियर ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, मंत्री बोले- करोंद को मिलेगा नया रूप

Wed, 31 Jul 2024 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 Jul 2024 10:55 PM IST
सार

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि करोंद को भोपाल के उपनगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह परियोजना भोपाल की संपूर्ण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी और करोंद को एक व्यवस्थित क्षेत्र के रूप में स्थापित करेगी।

विज्ञापन
MP News: Metro will reach Karond, three tier transportation system will be built, Minister said - Karond will
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोंद चौराहे पर अब मेट्रो स्टेशन के निर्माण के साथ-साथ फ्लाईओवर और छह लेन सड़क की योजना को तेजी से अमल में लाया जा रहा है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद चौराहे पर मेट्रो स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि करोंद को भोपाल के उपनगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह परियोजना भोपाल की संपूर्ण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी और करोंद को एक व्यवस्थित क्षेत्र के रूप में स्थापित करेगी। 30 किमी रूट पर बनेगा ऑरेंज लाइन कॉरिडोर भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रथम फेज में लगभग 30 किमी के ऑरेंज लाइन कॉरिडोर के तहत करोंद चौराहे पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो भूमिगत स्टेशन (भोपाल जंक्शन एवं नादरा बस स्टैंड) और 14 एलेवेटेड स्टेशन शामिल होंगे। मेट्रो और फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को 4 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर से पांच लाख लोगों को होगा लाभ करोंद चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर से लगभग पांच लाख लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर और मेट्रो के निर्माण के बाद करोंद क्षेत्र को विश्व स्तरीय चौराहे के रूप में विकसित किया जाएगा। मिट्टी परीक्षण कार्य जारी ऑरेंज लाइन के सुभाष नगर से करोंद स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर पर मिट्टी परीक्षण का कार्य जारी है। जल्द ही अन्य कार्यों की शुरुआत की जाएगी, जिसमें 17 मीटर के पीयर का कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed