{"_id":"6395c7dd1108796ead0f07ee","slug":"mp-news-merit-list-of-mptet-class-3-is-now-likely-to-be-released-by-december-30-due-to-this-it-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MPTET वर्ग-3 की मेरिट लिस्ट अब 30 दिसंबर तक जारी होने की संभावना, इस कारण रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MPTET वर्ग-3 की मेरिट लिस्ट अब 30 दिसंबर तक जारी होने की संभावना, इस कारण रुकी
Sun, 11 Dec 2022 05:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:37 PM IST
सार
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET वर्ग-3) पास करने वाले कैंडिडेट्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने में समय लगेगा। लोक शिक्षण की मानें तो तकनीकी खराबी के कारण 8 दिसंबर को आने वाली लिस्ट को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में रविवार को लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए कहा, शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा की मेरिट लिस्ट किन्हीं कारणों से रोकी गई है। इसे अब 30 दिसंबर तक अपलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार पोर्टल trc.mponline.gov.in को देखते रहें।
विज्ञापन
इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट रोके जाने की सूचना जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि अपरिहार्य कारण से मेरिस्ट लिस्ट रोकी जा रही है। आगे की प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही पोर्टल पर जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है, अतिथि शिक्षकों से 17 से 24 नवंबर के बीच में रजिस्ट्रेशन कराया गया। प्रदेश में 18 हजार 527 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2023 तक चलेगी। इसके लिए करीब दो लाख कैंडिडेट्स ने क्वॉलीफाई किया है।
विज्ञापन
भर्ती परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कराई थी। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन है, फरवरी में सभी को नियुक्ति आदेश मिल जाएंगे। निर्देश और नियम https://trc.mponline.gov.in वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2022 को जारी किए गए थे। MPTET 2020 के योग्य कैंडिडेट्स से स्कूल शिक्षा विभाग के तहत रिक्त पदों को भरा जाना है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 और जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पदों पर संयुक्त भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
11 साल बाद भर्ती हो रही...
मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दिसंबर 2020 में उम्मीदवारों से फॉर्म भरवाए गए थे, लेकिन उसके बाद कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर की वजह से यह परीक्षा टलती गई। यह परीक्षा 11 साल बाद हुई। पहले सिर्फ भर्ती परीक्षा की गई, लेकिन पद नहीं दिए थे। बाद में इसमें 18 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई।
करीब छह लाख कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा...
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए करीब आठ लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 5,89,150 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट भी 8 अगस्त को जारी किया गया था। दिसंबर के अंत यानी नए साल से पहले सभी को नियुक्ति दिए जाने की संभावना है।
जानिए, कैसे होगी पूरी प्रक्रिया...
दो विभाग एक साथ काउंसिलिंग कर रहे स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षा के भर्ती नियम-2018 में अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के पासिंग मार्क्स 60 से घटाकर 50 प्रतिशत कर दिए हैं। संशोधन के बाद रिजल्ट तैयार कर भर्ती प्रक्रिया नवंबर से शुरू की गई। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त काउंसिलिंग कर रहा है।
संयुक्त काउंसिलिंग का फायदा...
अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग अलग-अलग काउंसिलिंग करता था। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग की पहले काउंसिलिंग होने से आदिवासी क्षेत्र के भी उम्मीदवार जॉब के चक्कर में शहरी क्षेत्र में आ जाते थे। एक साथ काउंसिलिंग होने से आदिवासी क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के उम्मीदवार के पास उसी क्षेत्र में जॉइनिंग लेने का मौका होगा।
नाम रिपिटेशन का विरोध...
अब तक उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट में नाम रिपिटेशन होने का कैंडिडेट्स विरोध करते रहे हैं। उनका कहना है स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की मेरिट लिस्ट अलग-अलग आने से मेरिट में नाम दोबारा-दोबारा आ जाते हैं। ऐसे में दूसरे कैंडिडेट्स का नुकसान होता है।
काउंसिलिंग में ये दस्तावेज लाने होंगे...
- जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की तीनों साल/हर सेमेस्टर की मार्कशीट
- पोस्ट ग्रेजुएशन की दोनों साल/हर सेमेस्टर की मार्कशीट
- मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- अतिथि शिक्षक अनुभव से संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता/भूतपूर्व सैनिक की स्थिति में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध/नवीनतम डिजिटल प्रमाण पत्र
- आरक्षण (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए जाति प्रमाण पत्र
