{"_id":"68cd89f924e2cdc4680af90f","slug":"mp-news-meeting-between-cm-dr-yadav-and-assembly-speaker-tomar-discussion-continued-in-a-closed-room-for-ha-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष तोमर की मुलाकात, आधे घंटे तक चली बंद कमरे में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष तोमर की मुलाकात, आधे घंटे तक चली बंद कमरे में चर्चा
Fri, 19 Sep 2025 10:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह चर्चा राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर की खराब सड़कों को लेकर भी राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश की राजनीति में इस समय संगठन और सरकार दोनों स्तर पर नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा चली। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच हुई इस चर्चा को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया। बता दें, मध्य प्रदेश में लंबे समय से निगम-मंडल में नियुक्तियां अटकी हुई हैं। चर्चा है कि पितृपक्ष की समाप्ति के बाद भाजपा संगठन और सरकार मिलकर निर्णय ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन की टीम इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। माना जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान नेताओं को निगम मंडल में नियुक्तियां की जा सकती है।
ये भी पढ़ेंं- MP: भोपाल में शुरू हुआ स्वदेशी जागरण अभियान, मंत्री सारंग भी जुड़े,दुकानदारों ने विदेशी सामान के विकल्प दिखाए
ग्वालियर की सड़कों पर बढ़ा विवाद
यहीं नहीं, ग्वालियर में सड़कों की खराब हालत को लेकर सियासत तेज हो गई है। शहर में जगह-जगह सड़कों के धंसने और टूट-फूट की शिकायतों ने भाजपा के भीतर ही खींचतान को हवा दी है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाकर सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कई स्थानों पर मरम्मत का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेें- MP News: अक्टूबर से दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, पहले हफ्ते फ्री सफर; जानें रूट, किराया और खास बातें