फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mazar in the courtyard of a government house in VVIP area, questions raised on administrative system,

MP News: वीवीआईपी एरिया में सरकारी मकान के आंगन में मजार, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग

Fri, 18 Apr 2025 02:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Apr 2025 02:42 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के अति विशिष्ट क्षेत्र 1250 क्वार्टर में स्थित एक सरकारी मकान के आंगन में मजार का मामला सामने आया है। इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने शिकायत की। 

विज्ञापन
MP News: Mazar in the courtyard of a government house in VVIP area, questions raised on administrative system,
सरकारी मकान के परिसर में बनी मजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के 1250 क्वार्टर में स्थित एक सरकारी मकान में बनी मजार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे अतिक्रमण का मामला बताते हुए जिला प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। यह इलाका मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य वीवीआईपी लोगों के निवास स्थानों से बेहद नजदीक है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन


संस्कृति बचाओ मंच के प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी  का कहना है कि मजार हाल ही में बनाई गई है और यह सरकारी जमीन पर स्थापित की गई है। उनका कहना है कि अवैध निर्माण पर प्रशासन तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह मजार कई वर्षों से मौजूद है और यहां रहने वाले एक परिवार द्वारा इसका संरक्षण किया जाता रहा है।
विज्ञापन


इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए अब यह प्रश्न उठाया जा रहा है कि क्या इस प्रकार के धार्मिक निर्माण की अनुमति दी गई थी और यदि नहीं, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई संज्ञान क्यों नहीं लिया? साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि यदि मजार पुरानी है तो उसके आसपास सरकारी इमारतों और आवासों का निर्माण किस प्रक्रिया से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


1250 क्वार्टर क्षेत्र में लगभग 90% मकान सरकारी हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करता है। जिला प्रशासन को सौंपी गई शिकायत में इन सभी बिंदुओं की जांच कर स्पष्टता लाने की मांग की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित विभागों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed