फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mayawati's entry on 50% commission case in MP, BSP supremo surrounds BJP-Congress on corruption

MP News: MP में 50% कमीशन मामले पर मायावती की एंट्री, BSP सुप्रीमो ने भ्रष्टाचार पर भाजपा-कांग्रेस को घेरा

Mon, 14 Aug 2023 06:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 06:19 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि भाजपा-शासित मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है।

विज्ञापन
MP News: Mayawati's entry on 50% commission case in MP, BSP supremo surrounds BJP-Congress on corruption
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन मामले में बहुजन समाज वादी पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती की एंट्री हो गई है। मायावती ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को भ्रष्टाचार पर घेरा है। साथ ही कहा कि बसपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन


बीएसपी सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने सोमवार को अलग-अलग ट्वीट कर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। मायावती ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश सरकार में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमों की राजनीति के बीच कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शोषण-अत्याचार आदि जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित? ऐसा क्यों? 
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि भाजपा-शासित मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस के राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि लेकिन इनकी जनविरोधी नीतियों व विकास के हवाहवाई दावों के कारण सर्वसमाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिला असुरक्षा आदि से त्रस्त जीवन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसपी इन तीनों राज्यों में भाजपा व कांग्रेस सरकारों के खिलाफ अकेले अपने बूते पर विधानसभा का यह चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी जनहित व जनकल्याण के खास मुद्दों के साथ चुनाव में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम भी स्थानीय स्तर पर घोषित किए जा रहे हैं। पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed