फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: March 5th will be "Love and Service Resolution Day," with Shivraj taking five major pledges in Vidish

MP News: 5 मार्च को ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस, विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज में मामा कोचिंग करेंगे शुरू

Tue, 03 Mar 2026 10:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Mar 2026 10:53 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान  5 मार्च को अपना जन्मदिन विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाएंगे। इस दिन वे मामा कोचिंग, चलित अस्पताल और प्रतिभा सम्मान जैसी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसे उनके पर्यावरण से आगे बढ़करशिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस के रूप में देखा जा रहा हैं। 

विज्ञापन
MP News: March 5th will be "Love and Service Resolution Day," with Shivraj taking five major pledges in Vidish
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च का जन्मदिन इस वर्ष विदिशा में ‘प्रेम-सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर वे पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े पांच अहम संकल्प लेंगे और कई नई पहल की शुरुआत करेंगे। चौहान ने समर्थकों से अपील की है कि जन्मदिन पर होर्डिंग, शॉल या बुके न लाएं। वे चाहते हैं कि शुभकामना देने वाले एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। पौधारोपण करने वाले लोग क्यूआर कोड के जरिए अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर “शिव वृक्ष मित्र” बन सकेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल साध्वी से मारपीट प्रकरण: एकतरफा कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ की शुरुआत
अपने माता-पिता की स्मृति में वे ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ आरंभ करेंगे। विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को  51,000, 31,000 और 21,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लोकसभा स्तर पर शीर्ष तीन विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं- होली तैयारी: भोपाल में 3000 जवान तैनात, निकलेगा भव्य चल समारोह, 108 सेवा अलर्ट पर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती


‘मामा चलित अस्पताल’ से गांव-गांव इलाज
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में ‘मामा चलित अस्पताल’ शुरू किए जाएंगे। आधुनिक जांच उपकरणों और चिकित्सकों की टीम से सुसज्जित ये वाहन गांवों में पहुंचकर नि:शुल्क उपचार और परामर्श देंगे। इसका संचालन सांसद निधि और जनसहयोग से होगा।

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में पांच जिलों में शराब दुकानों की नीलामी अटकी, भोपाल की 29 दुकानों के लिए भी नहीं लगी बोली

‘मामा कोचिंग क्लासेस’ का शुभारंभ
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू की जाएंगी। पहले चरण में विदिशा, रायसेन और भैरुंदा में कक्षाएं प्रारंभ होंगी। यहां बैंकिंग, SSC, MPPSC और फॉरेस्ट सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- MP News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी मोहन सरकार, निकाय चुनावों पर पैनी नजर, बड़वानी बैठक से मिले संकेत

दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की जाएगी, ताकि वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकें। 5 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में इन सभी पहलों का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। चौहान का कहना है कि जन्मदिन को उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समाज के लिए संकल्प का अवसर बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed