फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Long jam on roads, trains also full, CM appeals to devotees - go to Prayagraj after one or two days

MP News: सड़कों पर लंबा जाम, ट्रेनें भी फुल, सीएम की श्रद्धालुओं से अपील- एक-दो दिन बाद जाएं प्रयागराज

Mon, 10 Feb 2025 06:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है और मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यही स्थिति रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी है।

विज्ञापन
MP News: Long jam on roads, trains also full, CM appeals to devotees - go to Prayagraj after one or two days
कामायनी एक्सप्रेस के एसी कोच की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने वाले रास्ते जाम हो गए हैं। सड़कें जाम हैं और रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की स्थिति भी सामान्य से कहीं अधिक भीड़-भाड़ वाली हो गई है। यात्री ऐसी कोच में भी यात्रा करने पर मजबूर हैं, जिससे कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। इस कठिन स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को श्रद्धालुओं से अपील करनी पड़ी है कि वे एक-दो दिन बाद प्रयागराज की यात्रा करें। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है और मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यही स्थिति रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी है। भोपाल से प्रतिदिन चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस और बैरागढ़ होते हुए डॉ. अंबेडकर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली दोनों ट्रेनें ओवरलोडेड हो गई हैं। श्रद्धालु एसी कोच में घुसकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


टिकट चेकिंग नहीं हो पा रह
इस स्थिति के कारण टिकट चेकर (टीसी) कोच की चेकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रिजर्वेशन कर यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यही स्थिति भोपाल से होकर प्रयागराज जाने वाली सप्ताह में दो दिन चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस के बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं
रेलवे की ओर से पांच फरवरी से हॉलिडे स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के रास्ते रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गाजीपुर के बीच चलाई जा रही है। इस ट्रेन की स्थिति यह है कि 8 फरवरी को गाजीपुर से चलकर 10 फरवरी को सुबह 11 बजे आरकेएमपी पहुंचने वाली ट्रेन शाम 5 बजे तक इटारसी भी नहीं पहुंच पाई। भोपाल से जाने वाली ट्रेनों में विदिशा, गजबसौदा, बीना रेलवे स्टेशन से सबसे अधिक श्रद्धालु प्रयागराज के लिए यात्रा कर रहे हैं और इन स्टेशनों पर यात्रियों को चढ़ने में भी बहुत मुश्किल हो रही है।


रेलवे का दावा 9 फरवरी को 27 ट्रेनें चलाईं 
वहीं, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम मध्य रेलवे की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। 9 फरवरी को जोन की तरफ से 27 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। उनका कहना है कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या ऐसी ही रही तो आगे और ट्रेने चलाने का निर्णय लिया जाएगा। 

सीएम की अपील- स्थिति सामान्य होने दें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रयागराज का जो क्षेत्र मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, विशेष रूप से रीवांचल इलाका, यहां से अन्य राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इसलिए वाहनों के आवागमन से सड़कों पर यातायात का कुछ दबाव बना हुआ है। राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन सभी श्रद्धालुओं के संपर्क में है। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक वे एक-दो दिन इस मार्ग से आगे बढ़ने से बचें। महाकुंभ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, उससे व्यवस्थाओं को बनाने में चुनौतियां सामने आ रही हैं। इनसे निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि सीमा क्षेत्रों में जहां भी जाम है, वहां यात्रियों के लिए पानी, भोजन और आवास व्यवस्थाएं सुनिश्चत हो। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया को जारी संदेश में मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले सभी यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धालु महाकुंभ जाने से पहले पूछताछ कर सुनिश्चित कर लें, कि आगे का रास्ता साफ है या नहीं। जाम की स्थितियां न हो, तभी आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed