{"_id":"63d156c0c6bb91126932ed19","slug":"mp-news-late-evening-heavy-rain-in-bhopal-power-failure-in-many-areas-warning-of-light-rain-on-january-26-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में देरशाम तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल, 26 जनवरी पर भी हल्की बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में देरशाम तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल, 26 जनवरी पर भी हल्की बारिश की चेतावनी
Wed, 25 Jan 2023 10:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:22 PM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ग्वालियर और चंबल संभाग के अलावा भोपाल, रीव और सांगर भांगे के जिलों तथा नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खण्डवा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, अनूपपुर और शहडोल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
राजधानी भोपाल में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दिनभर बादल छाने के बाद देर शाम कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को 26 जनवरी पर भी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके चलते पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे नमी आने से प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार से बारिश हो रही है। भोपाल में बुधवार शाम को बारिश शुरू हुई। यह सिलसिला अगले 24 घंटे तक बना रहेगा।
28 व 29 को शीत लहर के आसार
इस सिस्टम के खत्म होने के बाद प्रदेश में 28 और 29 जनवरी से शीतल दिन और शीत लहर शुरू हो सकती है। कल से फिर कई जिलों में मध्यम और घना कोहरा भी छाने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
गुरुवार को यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ग्वालियर और चंबल संभाग के अलावा भोपाल, रीवा और सागर संभाग के जिलों तथा नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, अनूपपुर और शहडोल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कई इलाकों में बिजली गुल
भोपाल में बुधवार शाम को कई इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें आती रहीं। बावड़ियां कलां, रोहित नगर, अशोका गार्डन, बागसेवनिया, कोहेफिजा, एमपी नगर समेत कई इलाकों में बिजली आती जाती रही। ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रही।