MP News: डीजीपी मकवाना को मातृशोक, उज्जैन में हुई अंत्येष्टि, सीएम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
डीजीपी कैलाश मकवाणा की 86 वर्षीय माताजी गंगादेवी मकवाणा का उज्जैन में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शोक व्यक्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा जी की पूज्य माताजी श्रीमती गंगा मकवाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके चरणों में नमन कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
विज्ञापन
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 13, 2026
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल में बनेगा 19 हजार करोड़ का डेटा सेंटर, स्पेन की कंपनी करेगी निवेश; डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
गंगादेवी मकवाना के निधन की सूचना मिलते ही डीजीपी कैलाश मकवाना भोपाल से अपने पैतृक निवास, राजस्व कॉलोनी (फ्रीगंज), उज्जैन पहुंचे। सुबह उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके बाद दोपहर में अंतिम यात्रा निकाली गई और चक्रतीर्थ मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना जी की पूज्य माताजी श्रीमती गंगा मकवाना जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
— Jagdish Devda (@JagdishDevdaBJP) July 13, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति…
ये भी पढ़ें- MP News: पढ़ाई के लिए विधायक डोडियार का 10 माह का वेतन छोड़ने का फैसला,विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगादेवी मकवाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बताया गया कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचकर गंगादेवी मकवाना का हालचाल भी जानने गए थे। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना जी की पूज्य माताजी, श्रीमती गंगा मकवाना जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) July 13, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।…
