{"_id":"6501c26c9fbd2ea6d707e865","slug":"mp-news-kotwar-kidnapped-assaulted-and-urinating-on-head-in-bhopal-congress-attacked-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में कोटवार पर पेशाब करने पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा विधायक का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में कोटवार पर पेशाब करने पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा विधायक का दफ्तर
Wed, 13 Sep 2023 07:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 13 Sep 2023 07:38 PM IST
सार
बुधवार शाम एमएलए रेस्ट हाउस स्थित विधायक शर्मा के कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं ने पहले आदिवासी फिर दलित के चेहरे पर भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा पेशाब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र के चौपड़ा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को रोकने पर कोटवार का अपहरण कर मारपीट करने और कथित तौर मुंह पर पेशाब करने का मामला गर्मा गया है। कांग्रेस ने इसे सीधी पेशाब कांड से जोड़ते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य आरोपी सरपंच पति शेरू मीणा के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के करीबी होने के कारण कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम एमएलए रेस्ट हाउस स्थित विधायक शर्मा के कार्यालय का घेराव किया।
कांग्रेस नेताओं ने पहले सीधी में आदिवासी और अब अजा वर्ग के कोटवार के मुंह पर भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा पेशाब करने का आरोप लगाया है। हालांकि, भोपाल एसपी प्रमोद सिन्हा ने स्पष्ट कहा है कि कोटवार के ऊपर पेशाब करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
सात पर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मारपीट, अपहरण, और एससी-एसटी एक्ट के तहत शेरू मीणा सहित 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। शेरू मीणा के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
रामस्वरूप अहिरवार ग्राम चौपड़ा का रहने वाला है वह गांव का कोटवार है। रविवार 10 सितंबर की रात गांव के पटवारी ने सरकारी जमीन पर किसी के द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की सूचना दी थी। इसके बाद रामस्वरूप मौके पर पहुंचा तो वहां सरपंच पति शेरू मीणा और उसके साथ आधा दर्जन अन्य लोग एक जमीन पर फेंसिंग कर रहे थे। कोटवार रामस्वरूप अहिरवार ने जमीन को सरकारी बताते हुए फेंसिंग करने से रोका तो सरपंच पति शेरू मीणा उसके साथी तुषार, अभिषेक, भतीजा लेखराज, सज्जू, दीपक और परवेज ने मारपीट करते हुए कोटवार का कार से अपहरण कर लिया।
पानी मांगने पर मुंह पर पेशाब की : कोटवार
इधर, फरियादी कोटवार के पैर में फेक्चर है। उसने मीडिया को बताया कि उसे मारपीट करने के बाद कार से अपहरण कर विदिशा रोड ले गए, जहां उसे और पीटा। जब वह बेहोश होने लगा तो उसने पानी मांगा। पानी मांगने पर मुख्य आरोपी शेरू मीणा ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दी। इसके बाद उसे कार में घुमाते हुए संजीव नगर स्थित शेरू मीणा के फार्म हाउस ले गए, जहां उसके साथ फिर मारपीट की गई। इसके बाद लांबाखेड़ा के पास देर रात कार से उतारकर आरोपी फरार हो गए थे। एसपी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि पांच आरोपी गिरफ्तार हैं, एक हिरासत में है। मुख्य आरोपी शेरू मीणा की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विधायक के खिलाफ नारेबाजी
इधर, कांगेस नेता बुधवार शाम चार बजे एमएलए रेस्ट हाउस स्थित विधायक रामेश्वर शर्मा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पहले ही रोक दिया था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शेरू मीणा भाजपा से जुड़ा हुआ है और विधायक रामेश्वर शर्मा का करीबी है। पुलिस इस कारण उसकी गिरफ्तारी से बच रही है।