फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Khelo India logo released Thakur said only the player does the work of hoisting tricolor abroad

MP News: खेलो इंडिया का लोगो जारी, ठाकुर बोले- विदेश में तिरंगा लहराने का काम तो खिलाड़ी ही करता है

Mon, 26 Dec 2022 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 07:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अगले महीने खेलो इंडिया होने वाला है। इसका लोगो केंद्रीय खेल एवं युवक कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किया।
 

विज्ञापन
MP News Khelo India logo released Thakur said only the player does the work of hoisting tricolor abroad
खेलो इंडिया का लोगो जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया का आयोजन होने वाला है। सात हजार खिलाड़ी आएंगे। कोच, मैनेजर मिलाकर दस हजार लोग आएंगे। उनके लिए मध्यप्रदेश में जबरदस्त तैयारियां की गई है। इस साल हमने घर-घर तिरंगा लहराया। लेकिन उस समय सीना चौड़ा हो जाता है, जब कोई खिलाड़ी विदेश में जाकर मेडल जीतता है और हमारा राष्ट्रगान बजाया जाता है। 

विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया का लोगो जारी किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में 2020 की खेल प्रतिभाओं को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद वीडी शर्मा, बॉक्सर निखत जरीन, लवलिना एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि और देश-प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


दो दशकों में बड़ा बदलाव आया है...
ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले दो दशकों में खेलों में बड़ा बदलाव आया था। 2004 में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। अन्य क्षेत्रों में शिवराज जी के नेतृत्व में बहुत बदलाव हुआ। खेलों में भी जबरदस्त बदलाव हुआ। मैंने आज भोपाल आने के बाद यहां खेल के मैदान, स्टेडियम देखे। यहां शूटिंग रेंज का जो कैम्पस बना है, वह देश का सबसे खूबसूरत शूटिंग रेंज है। एक्वेस्टेरियन बहुत कम राज्यों में बहुत कम एसोसिएशन है। मध्यप्रदेश ने देश में ही नहीं विदेश में भी घोड़े खरीदने का काम किया है। खेलमंत्री का दिल खेलों में है, इस वजह से यह हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed