फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Khandwa is first, Raisen second and Balaghat third in Jal Ganga Samvardhan Abhiyan in the state

MP News: प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में खंडवा प्रथम, रायसेन द्वितीय और बालाघाट तृतीय स्थान पर

Sat, 05 Jul 2025 08:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Jul 2025 08:02 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान को जबरदस्त सफलता मिली है। तीन माह तक चले इस अभियान के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों और जनपद पंचायतों को राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा पुरस्कृत किया गया है। खंडवा जिले ने समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रायसेन और बालाघाट क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 
 

विज्ञापन
MP News: Khandwa is first, Raisen second and Balaghat third in Jal Ganga Samvardhan Abhiyan in the state
जल गंगा संवर्धन अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले खंडवा जिले ने प्रथम स्थान, रायसेन ने द्वितीय और बालाघाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा शुक्रवार को जिला व जनपद स्तरीय पुरस्कार की सूची जारी की है। जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों की रैंकिंग सूची में जल गंगा संवर्धन अभियान में खंडवा जिले ने 92.50 प्रतिशत, रायसेन जिले ने 92.35 प्रतिशत और बालाघाट जिले ने 87.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


खेत-तालाब के निर्माण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले 
जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत-तालाब के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य वाले जिले को पुरस्कार देने के लिए "ए" तथा "बी" दो श्रेणियां बनाई गई थी। "ए" श्रेणी में 4 या उससे कम जनपदों को शामिल किया गया था, जबकि बी श्रेणी में 5 या उससे अधिक जनपदों को शामिल किया गया था। शुक्रवार को जारी सूची में "ए" श्रेणी जिसमें 4 या उससे कम जनपद है, उसमें अनूपपुर जिला व बी श्रेणी जिसमें 5 या इससे अधिक जनपद है, उसमें बालाघाट जिले ने अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन


विकासखंड स्तर पर खेत-तालाब निर्माण करने वाली श्रेष्ठ जनपद पंचायत 
जल गंगा संवर्धन अभियान में खेत-तालाब के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य वाली जनपद पंचायतों को विकासंखड स्तर पर पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। विकासखंड स्तरीय पुरस्कार के लिए भी ए और बी श्रेणी निर्धारित की गई थी। ए श्रेणी में 70 या उससे कम ग्राम पंचायतों वाली जनपद पंचायतों को शामिल किया गया था, जबकि "बी" श्रेणी के लिए 71 या उससे अधिक ग्राम पंचायत वाली जनपदों को शामिल किया गया था। ए श्रेणी में 70 या उससे कम ग्राम पंचायतों वाली जनपद पंचायतों में बालाघाट जिले की बिरसा जनपद पंचायत ने अपना स्थान बनाया है। "बी" श्रेणी के लिए 71 या उससे अधिक ग्राम पंचायत वाली जनपद पंचायत में अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ की जनपद पंचायत ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तीन माह तक चला जल गंगा संवर्धन अभियान 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने व पुरानी जल संरचनाओं को नया जीवन देने के लिए 30 मार्च से 30 जून तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से गुड़ी पड़वा पर की थी। अभियान का समापन खंडवा में हुआ है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीन माह में प्रदेश में 84 हजार 930 से अधिक खेत-तालाब, एक हजार 283 अमृत सरोवर और एक लाख 4 हजार 294 से अधिक रिचार्ज पिट और 1,283 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है या निर्माणाधीन है। इनसे एक लाख 67 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed