फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Karnataka Deputy CM DK Shivakumar will come on a two-day visit to MP, will visit Maa Pitambara in Dat

MP News: कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार दो दिनी दौरे पर आएंगे एमपी, दतिया में मां पीतांबरा के करेंगे दर्शन

Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Jun 2023 11:43 PM IST
सार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार शनिवार को ग्वालियर पहुंचेगे। इसके बाद दतिया में मां पीतांबरा के करेंगे दर्शन। रविवार को उज्जैन में भस्मार्ती में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP News: Karnataka Deputy CM DK Shivakumar will come on a two-day visit to MP, will visit Maa Pitambara in Dat
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के रचनाकार माने जा रहे राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मध्य प्रदेश आएंगे। शिवकुमार शनिवार को दतिया में मां बगलामुखी की पीतांबरा पीठ की पूजा करेंगे। वहीं, रविवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर में भस्मारती में शामिल होंगे। इसके बाद कालभैरव मंदिर में पूर्जा अर्चना करेंगे।  
विज्ञापन

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद डीके शिवकुमार का दौरा काफी खास माना जा रहा है। डीके शिवकुमार शनिवार दो बजे बेंगलुरु से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से तीन बजे दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां बगलामुखी-पीतांबरा पीठ की पूजा करेंगे। 
विज्ञापन


ग्वालियर से इंदौर पहुंचेंगे डीके
इसके बाद डीके शिवकुमार ग्वालियर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह चार बजे महाकाल मंदिर में भस्मार्ती में शामिल होंगे। इसके बाद कालभैरव मंदिर में पूजा करेंगे। तत्पश्चात वे इंदौर से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ के साथ बनाएंगे रणनीति
जानकारी के अनुसार डीके शिवकुमार पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। डीके की आने से मध्य प्रदेश में कर्नाटक मॉडल की तर्ज पर रणनीति बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed