फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said - Voters got bored with BJP's machine of lies, even the lies got worn out by playing

MP News: कमलनाथ बोले-भाजपा की झूठ की मशीन से मतदाता बोर हो गए, बार-बार कैसेट बजाने से झूठ भी घिस गया

Sat, 11 May 2024 03:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 May 2024 03:21 PM IST
सार


मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव की चौथे और अंतिम चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। इससे पहले नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said - Voters got bored with BJP's machine of lies, even the lies got worn out by playing
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यंमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश का लोकसभा चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। जो लोग चुनाव की शुरुआत में 400 पार का शोर मचा रहे थे, अब वे सोच रहे हैं-कैसे होगा बेड़ा पार, क्योंकि सामने है जनता के गुस्से की मजधार। पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि भारत के मतदाता अब भाजपा की झूठ मशीन से बोर हो गए हैं। झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि झूठ भी घिस गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस के पंच न्याय ने जनता में नई आशा का संचार किया है। यही आशा अब विश्वास में बदल गई है। और यह विश्वास वोट में बदलने वाला है। जनता का वोट कांग्रेस की जीत की गारंटी है। हाथ बदलेगा हालात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed