फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said - in which cases of corruption BJP will file case, Yadav said - the state has become

MP News: कमलनाथ बोले- भ्रष्टाचार के किन-किन मामलों में केस करेगी BJP, यादव ने कहा-प्रदेश घोटालों का गढ़ बना

Sat, 12 Aug 2023 03:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Aug 2023 03:28 PM IST
सार

भाजपा के 50 प्रतिशत कमीशन वाले पत्र को फर्जी बता एफआईआर कराने की बात कहने पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और अरुण यादव ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said - in which cases of corruption BJP will file case, Yadav said - the state has become
कमलनाथ और अरुण यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन के पत्र पर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस की तरफ जारी पत्र को भाजपा के फर्जी बता एफआईआर करने के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार किया है।  कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के हजारों मामले है। भाजपा किस किस मामले में केस करेगी। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और घोटालों का गढ़ बन चुका है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के हजारों मामले है। भाजपा किन किन पर केस करेंगी। अब जब खुलासा हो रहा है तो प्रदेश में भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है तो इनके पास उपाय क्या बचा? प्रधानमंत्री के दौरे पर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ याद आने लगा  है। संत रविदास याद आने लगे सब कुछ याद आने लगा यह तो हालत है। लेकिन सोचते हैं कि जनता का ध्यान मोड़ पाएंगे लोगों को गुमराह कर पाएंगे। मध्य प्रदेश के मतदाता ने तय कर लिया है। बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे
विज्ञापन


अरुण यादव बोले- प्रदेश घोटालो का गढ़ बना 
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और घोटालों को गढ़ बन चुका है। 220 माह की सरकार में 220 से ज्यादा महा घोटाले हुए है। व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला मध्य प्रदेश में होता है। पुलिस महाघोटाले प्रदेश में हो रहे है। भ्रष्टाचार की बात करेंगे तो कुछ दिन पहले कांट्रेक्टर और पेटी कांट्रेक्टर ने ग्वालियर हाईकोर्ट में लिखित आवेदन लगाया, जिसमें बताया कि प्रदेश की सरकार काम करने की एवज में 50 प्रतिशत कमीशन मांगती है।  मध्य प्रदेश 50 प्रतिशत कमीशन वाला राज्य बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन खोर सरकार को उखाड़ फेंकना है 
यादव ने कहा कि कर्नाटक में 40 प्रतिश कमीशन लिया जाता था, वहां की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली सरकार को उखाड़ फेंका है। यादव ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश जो घोटालों का प्रदेश बन चुका है। ऐसी भ्रष्टाचार और कमीशन खोर सरकार को उखाड़ फेंकना है और ऐसी सरकार लाना है, जो किसान, दलित और आदिवासी के उत्थान की बात करें। जो बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed