फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said – Government should allow the deprived contract ANM to conduct post examination on re

MP News: कमलनाथ बोले- संविदा एएनएम को नियमित पद परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सरकर

Mon, 27 Mar 2023 08:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 27 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मी के पदों पर काम कर रहीं प्रदेश की करीब 7000 एएनएम नियमित पदों पर हो रही भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पा रहीं हैं। नियमित पदों के लिए होने वाली परीक्षा से वंचित हो रहीं उक्त संविदा स्वास्थ्यकर्मी एएनएम को परीक्षा की अनुमति दें।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said – Government should allow the deprived contract ANM to conduct post examination on re
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संविदा एएनएम को नियमित पद की भर्ती  परीक्षा देने की अनुमति देंने की मांग की।  
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मी के पदों पर काम कर रहीं प्रदेश की करीब 7000 एएनएम नियमित पदों पर हो रही भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पा रहीं हैं। नियमित पदों के लिए होने वाली परीक्षा से वंचित हो रहीं उक्त संविदा स्वास्थ्यकर्मी एएनएम को परीक्षा की अनुमति दें। कमलनाथ ने कहा कि परीक्षा परीक्षा नियमों में संशोधन करें, 7000 एएनएम बहनें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि यह वही एएनएम बहने हैं, जिन्हें महामारी के समय कोरोना योद्धा बताया था। यह संविदा स्वास्थ्य एएनएम बहनें पिछले 10 से 15 वर्ष से मध्य प्रदेश की जन स्वास्थ्य व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। एक तरफा भर्ती नियमों के कारण इनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।  मेरी, छिंदवाड़ा की एएनएम बहनों से इस संबंध में मुलाकात हुई थी और वे न्यायालय  की शरण में गई थी। इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर छिंदवाड़ा की एएनएम बहनों को परीक्षा की अनुमति दी गई है। सरकार न्यायालय के इस आदेश को प्रदेश की सभी एएनएम बहनों पर लागू करते हुए भर्ती विज्ञापन में संशोधन करे ताकि सभी एएनएम बहनों को नियमित पदों में परीक्षा देने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed