{"_id":"64400b6e7bfe67d5f5055173","slug":"mp-news-kamal-nath-hit-back-at-shivraj-said-we-know-that-a-sir-is-making-the-public-an-uncle-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार, बोले- हम जानते हैं एक साहब जनता को मामू बना रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ का शिवराज पर पलटवार, बोले- हम जानते हैं एक साहब जनता को मामू बना रहे
Wed, 19 Apr 2023 09:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:10 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि शिवराज जी आपने मध्य प्रदेश के नौजवानों के लिए नशा, फंसा और मिटा का अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी साल में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी पलटवार किया। कमलनाथ ने कहा 'हम तो यह जानते हैं कि एक साहब जनता को मामू बना रहे हैं।'
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि शिवराज जी आपने मध्य प्रदेश के नौजवानों के लिए नशा, फंसा और मिटा का अभियान छेड़ रखा है। शिवराज जी यह तो आप ही जानते होंगे कि आपकी पार्टी में कौन से बड़े मियां शराब की तस्करी करा रहे हैं और कौन से छोटे मियां जुआ और सट्टा खिला रहे हैं। हम तो यही जानते हैं कि एक साहब जनता को मामू बना रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा, शिवराज जी मैंने सोचा था कि आपने मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने का जो अभियान कई साल पहले छेड़ा था, उसे जनता की नसीहत के बाद छोड़ दिया होगा। लेकिन आप फिर नशे और मदहोशी की बातें करने लगे। आपने अपनी सरकार में शराब की दुकानें इसलिए कई गुना बढ़ा दीं कि जनता को नशे में डुबा दें। जितने दिन कुर्सी पर हैं, उतने दिन तो इस कुर्सी की गरिमा रख लीजिए।