{"_id":"64919a8896884279de0e9dd7","slug":"mp-news-kamal-nath-hit-back-at-cm-shivraj-said-leave-the-mixie-grinder-and-worry-about-the-unemployed-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- मिक्सी-चक्की को छोड़ बेरोजगारों की फ्रिक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- मिक्सी-चक्की को छोड़ बेरोजगारों की फ्रिक करें
Tue, 20 Jun 2023 05:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक दूसरे के बयान पर पलटवार किया। सीएम ने कहा कि कमलाथ की चक्की ने जनता को पीसा। इसलिए सवा साल में बाहर हो गए। इस पर अब कमलनाथ ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
पीसीी चीफ कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं के बीच बयानों से सियासी पारा चढ़ते जा रहा है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, मिक्सी-चक्की को छोड़ बेरोजगारों, संविदा शिक्षकों, अतिथि विद्वानों की फ्रिक करें।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मंगलवार को ट्वीट किया कि शिवराज जी, मिक्सी और चक्की की फिक्र करने के बजाय अगर आप प्रदेश के बेरोजगारों, संविदा शिक्षकों, अतिथि विद्वानों, संविदा कर्मियों, आशा उषा कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी, किसान-मजदूर और माताओं बहनों की फिक्र करते तो आज मध्य प्रदेश विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़ चुका होता।
जनता की समस्याओं से ध्यान मोड़ना और समाज को विभाजित करना आपकी राजनीति का आधार बन चुका है। जनता झूठ के इस महल को आधार सहित उखाड़ने वाली है।
बता दें कमलनाथ के उज्जैन में दिए बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया था। सीएम शिवराज ने कहा था कि जो व्यक्ति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो, उनको ऐसी घटिया भाषा बोलना शोभा नहीं देता। मैं देख लूंगा, मेरी चक्की पिसती है। तुम्हारी चक्की ने सवा साल में जनता को पीसा। इसलिए कांग्रेस सरकार सवा साल में बाहर हो गई।