फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jeetu Patwari said - will bring charge sheet against 15 ministers, said on CD if it comes out, Home M

MP News: जीतू पटवारी बोले-15 मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र लाएंगे, सीडी पर कहा बाहर आई तो गृहमंत्री पर आंच आएगी

Fri, 06 Jan 2023 10:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 Jan 2023 10:18 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने 20 साल के प्रयास के बाद भी एमपी को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं किया। निवेश के लिए उद्योगपतियों में भरोसा होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को गुमराह करना चाहती हैं।

विज्ञापन
MP News: Jeetu Patwari said - will bring charge sheet against 15 ministers, said on CD if it comes out, Home M
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन कर रही है। इस पर शुक्रवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने 20 साल के प्रयास के बाद भी एमपी को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं किया। निवेश के लिए उद्योगपतियों में भरोसा होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को गुमराह करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हम जल जंगल और मिनरल्स में अव्वल है फिर भी निवेश में सबसे पीछे है। बीजेपी सरकार केवल सत्ता में रहने के लिए झूठे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम मंत्री और अधिकारियों ने 15 विदेशी यात्राओ में 11 अरब रुपए खर्च किए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदेश में 9 रोड शो में लगभग 100 करोड़ खर्च किए। पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे हैं फिर भी पैसे की कीमत नहीं समझते हैं।
विज्ञापन

 
मंत्रियों का काला चिट्ठा खोलेगी कांग्रेस
पटवारी ने कहा कि सरकार को कितना पैसा इन्वेस्टर्स समिट में लगा, कितना निवेश आया और कितना रोजगार मिल यह सभी बाते व्हाइट पेपर पर लिख कर जनता के सामने रखना चाहिए। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस 15 मंत्रियों के खिलाफ करप्शन का आरोप पत्र लगाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों का काला चिट्ठा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
सीडी बाहर आई तो गृहमंत्री पर आंच आएगी
जीतू पटवारी ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा। पटवारी ने सीडी को लेकर मीडिया के पूछे सवाल पर जवाब देने से मना करते हुए कहा कि मेरा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल है। ट्रेलर की सीडी देखते हैं। सीडी में कपड़े देखते हैं। वह कहते हैं कि इस सीडी को कोई बाहर ला दें। जब सीडी बाहर आएगी तो सबसे ज्यादा आंच उन्हीं पर आएगी।

क्या है सीडी का मामला
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने उनके पास आरएसएस और बीजेपी नेताओं की सीडी होने की बात कही थी। इसके बाद से सीडी पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीडी देखने की बात कहकर मुद्दे को और गरमा दिया। इस मामले में वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा सीडी सार्वजनिक करने की बात कह चुके है। मिश्रा ने गोविंद सिंह और कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा था कि भजन करने की उम्र में गजल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed